पोहा मिलर्स से 1.70 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, सुशील सबलानी की शिकायत पर दो आरोपी यश बलानी और प्रीतम मंधानी गिरफ्तार
Fraud of Rs 1.70 crore from Poha Millers revealed, two accused Yash Balani and Pritam Mandhani arrested on complaint of Sushil Sablani
भाटापारा : बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र में पोहा व्यवसाय से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यवसायी से 429 टन 69 किलोग्राम पोहा खरीदकर उसकी कुल बिक्री राशि ₹1,70,27,960 हड़प ली. यह रकम दोनों आरोपियों ने खुद उपभोग में ले ली. और पीड़ित व्यवसायी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.
मामला भाटापारा के नामचीन पोहा मिलर्स से जुड़ा है. जहां सालों से व्यापारिक लेनदेन हो रहे थे. आरोपियों ने पीड़ित व्यवसायी प्रार्थी सुशील सबलानी से पोहा खरीदने के लिए यकीन का फायदा उठाते हुए माल तो उठा लिया. लेकिन उसकी रकम का पेमेंट नहीं किया. यह धोखाधड़ी किसी एक-दो ट्रक माल तक सीमित नहीं थी. बल्कि पूरे 429.69 टन पोहा की थी. जिसकी बाजार में अनुमानित कुल कीमत ₹1.70 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है.
पीड़ित व्यवसायी को जब समय पर भुगतान नहीं मिला. तो उसने पहले निजी स्तर पर कई बार संपर्क कर पैसे की मांग की. लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे और विभिन्न बहानों से भुगतान में देरी करते रहे. आखिरकार पीड़ित ने मामला भाटापारा पुलिस थाने में दर्ज कराया.
दोनों आरोपी लंबे समय से खाद्य सामग्री के थोक व्यापार से जुड़े हुए हैं और इलाके में सक्रिय रूप से व्यापार करते रहे हैं. इन पर पहले से भी कुछ बकाया विवादों की जानकारी पुलिस को मिली है, जिसकी जांच की जा रही है.
भाटापारा पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करते ही विवेचना शुरु की. आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह साफ हुआ कि इन्होंने माल उठाने के बाद बिक्री कर दी और मिली रकम का उपयोग निजी खर्चों में कर लिया. न तो माल की रकम चुकाई गई और न ही किसी तरह की वैध लिखित सहमति थी जो भुगतान को टाल सके.
पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया. जिसमें आर्थिक अपराधों की जांच में दक्ष अधिकारी शामिल किए गए. आरोपियों के निवास, कार्यालय, और गोदाम में तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी के दौरान कुछ अहम दस्तावेज, लेनदेन की रसीदें, और डिजिटल लेज़र भी जब्त किए गए हैं.
थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रीतम मंधानी (उम्र 30 वर्ष) एवं यश बलानी (उम्र 24 वर्ष), दोनों निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने संयुक्त रुप से पोहा बिक्री की राशि को अपने उपयोग में लिया और शेयर मार्केट में निवेश कर दिया. फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले की जांच जारी है.
आरोपियों के नाम
01: यश बलानी उम्र करीब 24 साल व्यवसाय अनाज व्यापारी, निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा
02: प्रीतम मंधानी उम्र 30 साल व्यवसाय फर्म संचालक, निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



