साड़ी खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद छत्तीसगढ़ के कई शहरों में महिला कांग्रेस ने किया जमकर प्रदर्शन, महिला-बाल विकास का फूंका पुतला
Following allegations of corruption in the purchase of sarees, the Mahila Congress staged massive protests in several cities of Chhattisgarh, burning effigies of the Women and Child Development Department.
धमतरी में महिला कांग्रेस ने किया जमकर प्रदर्शन
धमतरी : धमतरी जिले में सोमवार को साड़ी वितरण के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया. जिला कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में गांधी मैदान में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और साय सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया.
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घटिया गुणवत्ता की साड़ियां वितरित कर रही है. जो उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं से जुड़े कई वादे किए थे. लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है.
महिला कांग्रेस की जिला ग्रामीण अध्यक्ष अंबिका सिन्हा और शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
प्रदर्शनकारियों ने साड़ी वितरण के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए मोबाइल फोन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि मोबाइल फोन तकनीकी रूप से कमजोर हैं और बार-बार हैंग होने के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है. कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री सूर्य प्रभा चेटियार, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, जिला महामंत्री आकाश गोलछा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उदित नारायण साहू, नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
आंगनबाड़ी साड़ी घोटाला, सरगुजा में महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
सरगुजा : छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाले को लेकर साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. अंबिकापुर के घड़ी चौक पर महिला कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घटिया साड़ी बांटे जाने के मुद्दे पर उग्र प्रदर्शन किया. कांग्रेस का आरोप है की प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रति साड़ी के लिए 500 रुपये का भुगतान किया गया. इस तरह कुल 9 करोड़ की साड़ी खरीदी गई. जब यह साड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई तो वह बेहद घटिया स्तर की निकली.
साड़ी खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप
कांग्रेस ने साड़ी खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि बहुत ही सस्ते दर पर साड़ी खरीदी की गई और यह गमछे से भी बदत्तर है. भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के घड़ी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया.
सरगुजा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि आज हम लोग लक्ष्मी राजवाड़े जी का पुतला दहन किए हैं. यह सरकार महिला सम्मान में पूरी तरह से तो फेल है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6 मीटर की साड़ी बताकर उन्हें पांच मीटर की साड़ी दी गई. साड़ी की क्वालिटी बेहद खराब है. साड़ी खरीदी में घोटाला हुआ है. इसलिए हमने विरोध प्रदर्शन किया है.
महिला कांग्रेस ने साय सरकार पर साड़ी घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर क्वालिटी का साड़ी देने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



