अवैध मवेशी परिवहन पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा, मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी, 6 आरोपी गिरफ्तार, हिरासत में 2 नाबालिग, बाइक समेत तीन वाहन जप्त

Durg Police crack down on illegal cattle transport: pickup truck loaded with cattle seized, 6 accused arrested, 2 minors detained, and three vehicles—including a motorcycle—confiscated.

अवैध मवेशी परिवहन पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा, मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी, 6 आरोपी गिरफ्तार, हिरासत में 2 नाबालिग, बाइक समेत तीन वाहन जप्त

दुर्ग : दुर्ग जिले के उतई थाना पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पुरई में भैंसों से भरे पिकअप वाहन को पकड़ा है. पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो नाबालिग बालकों को विधि अनुसार हिरासत में लिया गया है. कार्रवाई के दौरान तीन मवेशियों के साथ परिवहन में इस्तेमाल मैक्सिमा पिकअप, स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक उतई पुलिस को खबर मिली कि मवेशियों का अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम पुरई स्थित नर्सरी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की. इस दौरान मैक्सिमा पिकअप नम्बर CG 04 PF 6904 में तीन मवेशी मिले. मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज या अनुमति मांगे जाने पर मौके पर मौजूद लोग कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके.
मौके पर स्कॉर्पियो नम्बर CG 04 HD 1564 और मोटरसाइकिल नम्बर CG 07 LB 1123 भी मिली. पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया. बरामद मवेशियों को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की गई.
पुलिस ने मामले में कमल गिरी गोस्वामी (23), जीमू गोस्वामी उर्फ संजू गोस्वामी (26), कमलेश गिरी गोस्वामी (35), करन गिरी गोस्वामी (19), टोमन यादव (26) और जागेश्वर सिंह (36) को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा दो नाबालिग बालकों को भी विधि अनुसार हिरासत में लिया गया है.
मामले में अपराध क्रमांक 428/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया.
आरोपी
कमल गिरी गोस्वामी (23), जीमू गोस्वामी उर्फ संजू गोस्वामी (26), कमलेश गिरी गोस्वामी (35), करन गिरी गोस्वामी (19), टोमन यादव (26) और जागेश्वर सिंह (36)