ओवरटेक करने के दौरान 16 चक्का ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार कार, शादी समारोह से लौट रही दो महिलाओं की मौत और तीन घायल, चालक फरार 

A speeding car rammed into the back of a 16-wheeler truck while attempting to overtake; two women returning from a wedding ceremony died, three others were injured, and the driver fled the scene.

ओवरटेक करने के दौरान 16 चक्का ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार कार, शादी समारोह से लौट रही दो महिलाओं की मौत और तीन घायल, चालक फरार 

महासमुंद : महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत झलप के बावनकेरा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई. हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस हादसे ने परिवारों की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया. यह मामला पटेवा थाना क्षेत्र में बावनकेरा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के संबलपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस राजनांदगांव का परिवार कार से लौट रहा था. कार में पांच लोग सवार थे.  इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास ओवरटेक करने के दौरान कार आगे चल रहे 16 चक्का ट्रक के पीछे जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण बताई जा रही है कि हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे  के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचाया. तीन घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.
हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पटेवा पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने के साथ फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है. इस हादसे ने परिवारों की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb