पुरानी रंजिश के चलते युवक के सीने में त्रिशूल से किया हमला!, पुलिस ने आरोपी थानेश्वर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार बरामद

Due to an old rivalry, a youth was attacked with a trident on his chest! Police arrested the accused Thaneshwar and sent him to jail, weapon recovered

पुरानी रंजिश के चलते युवक के सीने में त्रिशूल से किया हमला!, पुलिस ने आरोपी थानेश्वर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार बरामद

गोबरा नवापारा : रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में पुरानी रंजिश के चलते युवक ने त्रिशूल से हमला किया. पुलिस ने आरोपी थानेश्वर साहू उर्फ़ बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. आरोपी से हथियार बरामद कर लिया गया है. यह मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त 2025 की शाम लगभग 6 बजे राजिम क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी ड्राइवर चित्रसेन घृतलहरे उम्र 22 साल अपने दोस्त परमेश्वर साहू को पटेवा गांव छोड़कर लौट रहा था. रास्ते में उसके साथ टेकराम साहू भी था. तभी अचानक गांव का थानेश्वर साहू उर्फ़ बालक अपने घर की तरफ से पैदल आया. पुरानी रंजिश की बात छिड़ते ही उसने गालियों की बौछार कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखा स्टील का त्रिशूलनुमा हथियार निकाल लिया.
बालक ने बिना समय गंवाए चित्रसेन के बाएं सीने के पास वार किया. जिससे वह घायल हो गया. वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. और उसे अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद इस मामले की लिखित शिकायत पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 316/2025 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी थानेश्वर साहू उर्फ़ बालक, उम्र 20 साल निवासी पटेवा शंकर नगर को धारा 296, 351(2), 118(1) BNS के तहत गिरफ्तार कर रायपुर की अडकत के सामने पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी से हथियार बरामद कर लिया गया है.
गांव के लोग अब चर्चा कर रहे हैं कि यह रंजिश कब खत्म होगी और अगली बार किस हथियार से वार होगा? जहां आमतौर पर त्रिशूल मंदिर की शोभा बढ़ाते हैं. वहीं यहां इसका इस्तेमाल निजी हिसाब-किताब चुकाने में हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB