रायपुर में डबल मर्डर, प्रेमी-प्रेमिका पर चाकू से हमला, युवक की मौत, इधर छेड़खानी के विवाद में हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
Double murder in Raipur: couple attacked with a knife, young man dies; separate murder over a molestation dispute—five accused arrested, raising questions about law and order.
रायपुर : राजधानी रायपुर में अलग-अलग मामलों में दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई है, इन वारदातों ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पहले मामले में बदमाशों ने प्रेमी-प्रेमिका पर चाकू से हमला किया. जिसमें घायल प्रेमी ने हमलावर से चाकू छीनकर उस पर हमला कर दिया. वहीं दूसरे मामले में छेड़खानी के विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है.
प्रेमी-प्रेमिका पर चाकू से हमला, युवक की मौत
पहली घटना चंगोराभाठा इलाके में महादेव घाट रोड स्थित गणेश मंदिर के पास महादेव घाट रोड स्थित गणेश मंदिर के पास प्रेमी कैलाश निषाद उम्र 20 साल अपनी प्रेमिका के साथ पैदल जा रहा था. तभी चंगोराभाठा निवासी टीकेंद्र देवांगन उम्र 20 साल ने उसे रोक लिया. और चाकू से हमला कर दिया. हमले में प्रेमी कैलाश निषाद घायल हो गया. इसके बाद कैलाश ने हमलावरों से चाकू छीन लिया और टिकेंद्र देवांगन पर हमला कर दिया. हमले में टिकेंद्र देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. वहीं चाकू लगने से घायल कैलाश निषाद का रायपुर एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दूसरी घटना में छेड़खानी के विवाद में हत्या
दूसरी वारदात डीडीनगर थाना क्षेत्र श्रीराम नगर में हुई. यहां छेड़खानी को लेकर हुए विवाद के बाद भोला विश्वकर्मा उम्र 20 साल की हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष यादव ने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.
पांच आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है और वारदात के पीछे की वजह और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है. दोनों मामलों का पुलिस अधिकारी जल्द ही विस्तृत खुलासा कर सकते हैं.
डबल मर्डर से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
एक ही इलाके में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लगातार हुई इन वारदातों के बाद राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



