करोड़ों की चोरी पर गरियाबंद में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल बोले- सरकार पारदर्शी जांच कर चंदे का हिसाब दे

Congress stages a fierce protest in Gariaband over a multi-crore theft and levels serious allegations against the BJP; former MLA Amitesh Shukla demands a transparent investigation by the government and an account of the donation funds.

करोड़ों की चोरी पर गरियाबंद में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल बोले- सरकार पारदर्शी जांच कर चंदे का हिसाब दे

गरियाबंद : अयोध्या में हुई कथित करोड़ों रुपये की चोरी के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला और जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कांग्रेस भवन से रैली निकालकर तिरंगा चौक पहुंचे. हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से एक राम मंदिर में इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में सच्चाई सामने लाने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है.
जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा, “राम मंदिर देश की करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है. वहां करोड़ों रुपये की चोरी होना बेहद गंभीर मामला है. सरकार को तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषियों को बेनकाब करना चाहिए. अगर इस मामले में किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति की संलिप्तता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”
पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला ने कहा, “भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है. लेकिन जब राम मंदिर में ही चोरी हो जाती है तो सरकार की जवाबदेही तय नहीं होती. यह घटना कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की विफलता को उजागर करती है. कांग्रेस इस मामले में पारदर्शी जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करती है.”
जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा, “आस्था के केंद्र में चोरी होना पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है. इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.”
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी.
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सन्नी मेमन, जिला महामंत्री राजेश साहू, सह कार्यालय प्रभारी जिला महामंत्री एवं पार्षद नगर पालिका छगन यादव, जिला महामंत्री जुनेद खान, पूर्व पार्षद योगेश बघेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरि, अहसन मेमन, पवन सोनकर, रमेश शर्मा सौरभ ठाकुर, बूथ अध्यक्ष प्रेम यादव, मधु हरपाल, नंदू गोस्वामी, कादर हिंगोरा, चंद्रभूषण चौहान, उत्तम यादव,पंकज सिन्हा, मुकेश रामटेके, अमन दास मानिकपुरी, झनकार यादव, सौरभ यादव, शीला टण्डी, सरिता गिरी, प्रतिभा पटेल योगेश्वरी साहू, ममता फुलझेले, मोनिका ठाकुर, टीकेश्वरी राठौर, हेमा टण्डी, गूंलेश्वरी राठौर, योगेश्वरी साहू, सुरेखा नागेश, विमला साहू, ललिता साहू के साथ सैकड़ों महिला और पुरुष पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

बिलासपुर में कांग्रेस का ‘आक्रोश प्रदर्शन’: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, CBI जांच की मांग
बिलासपुर: अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में कथित चंदा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बीच, बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा।
​तिलक नगर से देवकीनंदन चौक तक ‘न्याय यात्रा’
शाम 4 बजे तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन से शुरू हुई यह पदयात्रा देवकीनंदन चौक तक पहुंची। जिला कांग्रेस (शहर) अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और (ग्रामीण) अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने हाथों में तख्तियां लेकर “चंदा चोरों” के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भगवान राम के नाम पर एकत्रित की गई राशि में हेराफेरी करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात है।
​कांग्रेस ने उठाए ये तीखे सवाल:
​सार्वजनिक हो पूरा हिसाब: कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे का पाई-पाई का हिसाब जनता के सामने रखा जाए।
​ट्रस्ट की जवाबदेही: प्रदर्शन में मांग उठी कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच SIT या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।
​भाजपा की चुप्पी पर सवाल: जिला अध्यक्षों ने भाजपा नेतृत्व से पूछा कि इस “महाघोटाले” पर वे मौन क्यों हैं? क्या भाजपा को अपने चहेते ट्रस्टियों को बचाने की जल्दी है?
​आस्था के अपमान पर ‘आर-पार’ की लड़ाई
सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि राम मंदिर सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यदि इस पवित्र स्थान पर भ्रष्टाचार हुआ है, तो इसकी जिम्मेदारी केवल ट्रस्ट की नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले सत्ताधारी नेताओं की भी है। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, यह आंदोलन जारी रहेगा।
​प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद:
इस शक्ति प्रदर्शन में विजय केशरवानी, विजय पांडे, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र साहू, देवेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, आशीष गोयल, रामा बघेल, लक्ष्मीनाथ साहू, तज्जमूल हक, संतोष गर्ग, साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, राकेश यादव, संदीप यादव, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतेश, सीमा पांडे, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, अनस खोखर, रतीश श्रीवास्तव, शिव यादव, फरीद खान, महेश ठाकुर, राजू सूर्यवंशी, तस्लीम ख़ान, नरेंद्र टंडन, दीपक कौशिक, राकेश केसरी, नवीन दुबे, मीनू सूर्यवंशी, आदित्य सिंह, लखन नागदेव, मो अयूब, विनोद साहू, जावेद मेनन, सुबोध केसरी, मो शाहनवाज, आशीष कौशिक, ओम कश्यप, शंकर कश्यप, सुरेंद्र तिवारी, अंकित प्रजापति, शेरू असलम, पवन साहू, हैरी डेनियल, शिरीष कश्यप, मनोज सिंह, लक्की कश्यप, अजय काले, जहूर अली, प्रकाश निर्मलकर, सत्या सर्वे, सज्जू खान, वसीम बक्श, चंदन सिंह, आशुतोष शर्मा, मयंक गौतम, कमलेश लवात्रे, निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति और कौशिक धर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

चढ़ावा चोरी से आस्‍था को चोट, लोग माफ नहीं करेंगे, केवल निचले स्‍तर के कर्मचारियों तक ही कार्यवाही रही सीमित, ट्रस्‍ट के पदाधिकारियों की भी जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाए
कोरबा : टी पी नगर चौक कोरबा में श्रीराम मंदिर अयोध्‍या में चढ़ावा चाेरी और वित्‍तीय अनियमितताओं के विरेाध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अगुवाई में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया.
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीराम मंदिर अयोध्‍या में चढ़ावा चोरी के इस पूरे प्रकरण में केवल छोटे कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने आठ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है जो सिर्फ निचले स्‍तर के कर्मचारियों तक ही कार्यवाही है जबकि ट्रस्‍ट के पदाधिकारियों की भी जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही होनी चाहिए.
अग्रवाल ने आगे कहा कि केवल हिंदुस्‍तान ही नहीं वरन पूरा विश्‍व के लोग जिन्‍होंने श्रीराम मंदिर निर्माण में या फिर दान पेटी में चढ़ावा चढ़ाया है उनके आस्‍था को चोट पहुंचा है, जिसे लोग माफ नहीं करेंगे.
जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय, सदस्‍य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी एफ आई आर होनी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए.
पूर्व महापौर एवं पूर्व जिला अध्‍यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से 200 करोड़ की चोरी, स्‍वर्ण जड़‍ित रामचरित मानस का गायब हो जाना, 200 किलो की चांदी पार कर देना सिर्फ छोटे कर्मचारियों का हाथ नहीं हो सकता जरूर इसमें कुछ बड़े पदाधिकारियों का हाथ होगा.
पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी ने कहा कि अयोध्‍या एक झांकी है, कांशी म‍थुरी बांकी है. बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है. तिरूपति बालाजी मंदिर में प्रसाद घोटाला भारत के ऐसे कई मंदिर है. जहां दान चोरी और घोटाले हो रहे हैं. इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रहे हैं. ऐसे ही कुछ लोगों के कारण अमरनाथ में बाबा बर्फानी सिर्फ पांच दिनों अर्तध्‍यान हो गये.
जिलाध्‍यक्ष ग्रामीण मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा को यह स्‍पष्‍ट करना चाहिए कि वह भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे की पवित्रता को नष्‍ट करने वालों को राजनीतिक संरक्षण क्‍यों दिया जा रहा है.
इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, पूर्व जिला अध्‍यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, जिला अध्‍यक्ष मनोज चौहान, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, ओबीसी प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, अजा प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, आनदं पालीवाल, एफ डी मानिकपुरी, अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष मो.शाहिद, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, पालुराम साहु, राजेन्‍द्र तिवारी, मण्‍डल अध्‍यक्ष सुरती कुलदीप, बुद्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, अश्‍वनी पटेल, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, पार्षद – रामगोपाल कुर्रे, रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, सुकसागर निर्मलकर, प्रेमलता अविनाश बंजारे, अयोध्‍या मस्‍तुल कंवर, बद्री किरण, सुभाष राठौर, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, सनीष कुमार, मनहरण राठौर इंटक, पूर्व एल्‍डरमेन आरिफ खान, डॉ.रामगोपाल यादव, जिला पदाधिकारी संतोष यादव, सुरेश पटेल, दुष्‍यंत शर्मा, संजू पैकरा, अशोक लोध, पुष्‍पा पात्रे, अनवर रजा, पवन विश्‍वकर्मा, अजीत बर्मन, विवेक श्रीवास, आकाश प्रजापति, नितेश यादव, निलेश दिवान, रितिक वानखड़े, द्रोपति तिवारी, गायत्री चंद्रा, शशि अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शांता मंडावे, संगीता श्रीवास, संतोषी यादव, क्रांति सोनी, माधुरी ध्रुव, लक्ष्‍मी महंत, टिंकी महंत, सुभद्रा सिंह, झलकुंवर, बसंती, चंद्रिका चौहान, दामिनी नेताम, अमीता सागर, सीमा कुर्रे, उत्‍तरा, चित्रलेखा, श्‍याम बाई, साबीदा खान, साेनु चौधरी, हिमांशु सिंह, अमित सिंह, कुंजबिहारी साहु, संतोष साहु, विनय जायसवाल, सुखनंदन सोनकर, आशीष गुप्‍ता, कृष्‍ण कुमार चौकसे, मो.यासीन, अमित साहु, अनिल सिंह, शहजाद अहमद खान, नवंरग निर्मलकर, मोहन लाल, रम्‍हन दास, अमित पन्‍ना, सचिन कुर्रे, तपन हलदार, अजय दीवान, अंजनी दीवान, रज्‍जाक खान, शेख नाजिर, मनोहर लाल, हरवेन्‍द्र सिंह, पांचो बाई, सहिल खान, डाॅ.देव जायसवाल, विनय कुमार, डॉ.सतीष चौहान, गणेश दास महंत, रवि टोप्‍पो, अंकित वर्मा, कमल किशोर, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन, ऐशवर्धन, देवीशीष श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, संजय यादव, रामनारायण जायसवाल एवं फरीदा खान सहित अनेकों पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?