त्योहारी सीजन में मिठाई की गुणवत्ता पर उठे सवाल, न्यू दिल्ली स्वीट्स रायपुर की मिठाई में निकला मच्छर, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल
Concerns raised over the quality of sweets during the festive season; a mosquito was found in a sweet from 'New Delhi Sweets' in Raipur, and a video of the incident has gone viral on social media.
रायपुर : रायपुर के टैगोर नगर स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में मिठाई के अंदर मच्छर मिलने का मामला सामने आया है. ग्राहक ने मिठाई में मच्छर मिलने का दावा करते हुए इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. जिसके बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दुकान की हाइजीन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
ग्राहक का आरोप है कि मिठाई में कीड़े मिलने की यह पहली घटना नहीं है. बल्कि इससे पहले भी मिठाई में कीड़े मिले और होटल के किचन में भारी गंदगी पाई गई थी. शंकर नगर टीवी टॉवर रोड में न्यू देहली स्वीट्स को नगर निगम के अमले ने सील कर दिया था. संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था.
जांच के दौरान टीम ने पाया गया कि किचन में खाने-पीने के सामान, मिठाइयां इत्यादि कहीं भी रख दिए गए थे. रसगुल्ले और उसकी चासनी में मरे हुए चींटे और कीड़े मिले थे. बूंदी के लड्डू में भी इस तरह कीड़े इत्यादि मरे हुए मिले थे. किचन पूरी तरह गंदा और अस्त व्यस्त था। बनकर तैयार मिठाइयां ही नहीं कच्चे सामान को भी इस तरह रखा गया था कि उसमें धूल और गंदगी बैठ रही थी. सख्त चेतावनी भी जारी की गई थी. फ़िलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है.
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की खरीदारी बढ़ जाती है. ऐसे में मिठाई की दुकानों पर साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है. अब देखना होगा कि संबंधित खाद्य विभाग की तरफ से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



