राजधानी में पत्रकारों से दुर्व्यवहार-मारपीट के खिलाफ उतरा छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, कॉल मी सर्विस का ठेका निरस्त कराने किया प्रदर्शन

Chhattisgarh State Health Employees Union came out against the misbehavior/assault on journalists in the capital, protested to cancel the contract of Call Me Service

राजधानी में पत्रकारों से दुर्व्यवहार-मारपीट के खिलाफ उतरा छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, कॉल मी सर्विस का ठेका निरस्त कराने किया प्रदर्शन

रायपुर : राजधानी में आज 30 मई 2025 छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पत्रकारों से दुर्व्यवहार/मारपीट के खिलाफ के नाराजगी जताई और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में कॉल मी सर्विस का ठेका निरस्त कराने प्रदर्शन कर अधीक्षक सह संयुक्त संचालक को को ज्ञापन सौंपा. 
छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रांतीय सचिव चेतन सिन्हा ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में कॉल मी सर्विस, सफाई और सुरक्षा का ठेका पिछले 8-10 साल से अस्पताल प्रशासन से सांठ-गांठ कर प्राप्त कर रहा है. इनके द्वारा नियुक्त सुपरवाईजर, बाउंसर द्वारा सफाई एवं अन्य कर्मियों से दुर्व्यवहार और आर्थिक/मानसिक/शारीरिक शोषण किया जाता है. कुछ दिन पहले बाउंसरों द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का कृत्य किया गया. जो अक्षम्य है. जिसका संघ कड़ी निंदा करता है. इस तरह इनके कृत्यों का समय-समय पर संघ द्वारा शिकायत किया गया है. साथ ही इनके द्वारा कर्मियों को कार्य का पूरा भुगतान नहीं किया जाता है. अस्पताल के अतिरिक्त अन्य जगह कार्य करने के लिये मजबूर किया जाता है. मना करने पर काम से निकालने की धमकी दी जाती है. 50-50 हजार लेकर नये लोगों की भर्ती किया जाता है. ड्रेस के लिए प्रति व्यक्ति 10 हजार लिया जाता है. गार्ड रुम में रात में शराबखोरी किया जाता है. इनका सुपरवाईजर देव बिसेन तीन बार इन्ही मामलों में जेल जा चुका है. उसके बाद भी यह सुपरवाईजर बना हुआ है. इस तरह का कृत्य इनके सुपरवाईजर एवं बाउंसरों द्वारा किया जाता है. जिसका विस्तृत जांच किया जाने पर चौकानें वाले तथ्य सामने आ सकते हैं. क्योंकि 0 प्रतिशत कमीशन में कोई भी ठेकेदार इमानदारी से कार्य संचालित नहीं कर सकता है.
चेतन सिन्हा ने बताया कि किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने की वजह से छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा कॉल मी सर्विस का ठेका निरस्त कराने और अनुभवी महिला स्व सहायता समूह को सफाई एवं ठेका कार्य दिये जाने के बारे में आज 30 मई 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया और इस बारे में अधीक्षक सह संयुक्त संचालक को ज्ञापन सौंपा गया है
इस मौके पर संघ के संरक्षक/सलाहकार ओ.पी. शर्मा के मार्गदर्शन/निर्देशन में प्रदीप बोगी, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, एस.पी. देवांगन, महामंत्री, आर.पी. यादव, प्रांतीय सचिव, अमृत निषाद, अध्यक्ष एम.एल.टी. प्रकोष्ठ, सतीश पसेरिया, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ, एल.पी. बनर्जी, खोमन पटेल, हरिशंकर साहू, एस.के. कन्नौजे, बालकृष्ण और बड़ी तादाद में कर्मचारी शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB