भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर, 16 से 18 जनवरी तक होगा आयोजन, छत्तीसगढ़ से किसानों का दल प्रयागराज के लिए रवाना
Bharatiya Kisan Union's National Chintan Shivir will be held from January 16th to 18th. A group of farmers from Chhattisgarh left for Prayagraj.
रायपुर : भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2026 को प्रयागराज, उत्तरप्रदेश में आयोजित हो रही है. जिसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों रायपुर, गरियाबंद, बीजापुर, बस्तर आदि से 110 किसानों का दल दुर्ग- नवतनवा एक्सप्रेस से प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, गरियाबंद जिला अध्यक्ष मदन लाल साहू, बस्तर संभाग अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, बस्तर जिला अध्यक्ष रमेश गोयल, बीजापुर जिला अध्यक्ष सम्बय्या धंनूर, गरियाबंद जिला महासचिव योगेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रयागराज के लिए रवाना हुए.
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन केंद्रीय कमेटी द्वारा प्रत्येक छह महीने में सांगठनिक कामकाज की व्याख्या, पिछले कार्यक्रमों का मूल्यांकन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर योजनाएँ बनाई जाती है.
उन्होंने आगे कहा कि इस शिविर में छत्तीसगढ़ की सांगठनात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ में व्याप्त आम जनता व किसानों की समस्याओं को एक प्रस्ताव के रुप में रखा जायेगा. जैसे- छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का समर्थन मूल्य केन्द्र की वृद्धि के साथ 3286 रुपये प्रति क्विंटल मिलनी चाहिए. पाँचवी - छठी अनुचित क्षेत्रों में पेसा का पालन किया जाए. कॉर्पोरेट विकास के नाम पर जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण का विनाश बंद किया जाए. कावेरी बीज कंपनी द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के कारण उन्हें ब्लेक लिस्ट किया जाए. खनन विस्तार से प्रभावित रहवासियों पर दमन बंद किया जाए आदि..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



