नगर पालिका अध्यक्ष के साथ मारपीट, गिरफ्तार की मांग, कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन हड़ताल, SP को सौंपा ज्ञापन
Assault with Municipality Chairman demand for arrest employees started indefinite strike memorandum submitted to SP
महासमुंद : नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के साथ पिछले दिनों नगर पालिका परिषद में हुए मारपीट को लेकर नगर पालिका परिषद के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने पूर्व पार्षद को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं.
वहीं सर्व अनुसूचित जाति ने प्रेसवार्ता लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संदेह जाहिर करते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है.
हम आपको बता दें कि बुधवार 27 नवंबर को शाम पांच बजे पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच मारपीट हो गई थी. इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. मामला शहर से निकलकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक जा पहुंचा है.
इस मामले में नगर पालिका परिषद के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने पालिका के सामने पूर्व पार्षद पंकज साहू को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर निश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



