24 घंटे के भीतर दूसरा मर्डर, मायके में रह रही बहन ने सीलबट्टे से भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस को करती रही गुमराह, आरोपी महिला गिरफ्तार

Second murder within 24 hours: A sister, who was living at her maternal home, bludgeoned her brother to death using a grinding stone; she kept misleading the police, but has now been arrested.

24 घंटे के भीतर दूसरा मर्डर, मायके में रह रही बहन ने सीलबट्टे से भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस को करती रही गुमराह, आरोपी महिला गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाई की शराब पीने की आदत से परेशान बहन ने उसकी हत्या कर दी. उसने सीलबट्टे (लोढ़ा) से सिर और बाईं आंख के ऊपर कई वार किया. जिससे गोड़पेण्ड्री गांव निवासी धर्मेंद्र पाल उम्र 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी बहन धन्नी धनकर उम्र 34 साल को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया सीलबट्टा भी बरामद किया गया है. यह मामला उतई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 नवंबर को पुलिस को गांव में धर्मेंद्र की मौत की खबर मिली. परिजनों ने पहले सरपंच को फोन कर बताया कि वह कमरे में खून से लथपथ पड़ा है. इसके बाद सरपंच गांव के दो लोगों के साथ मौके पर पहुंचे. कमरे में धर्मेंद्र बिस्तर पर पड़ा था. उसके चेहरे, आंख और कान के पास से खून निकल रहा था। जमीन पर भी खून फैला हुआ था.
शुरुआत में अज्ञात हमलावर पर जताया शक
खबर मिलने पर उतई पुलिस गांव पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. शव के सिर और बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान मिले. शुरुआत में बहन धन्नी धनकर ने किसी अज्ञात व्यक्ति के हमले में भाई की मौत होने की बात बताई थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की. सबूतों के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की.
पूछताछ में बहन ने कबूला जुर्म
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की बहन धन्नी धनकर से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने भाई की हत्या करना कबूल किया. उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल सीलबट्टा (लोढ़ा) भी जब्त किया गया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. उसे अदालत में पेश किया जा रहा है.
शराब पीने की आदत से परेशान थी बहन
शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि धर्मेंद्र शराब पीता था. इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. बहन पिछले चार-पांच साल से मायके में रह रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक धर्मेंद्र की पत्नी भी करीब एक साल से मायके में रह रही थी. उसकी दो बेटियां हैं. जिनकी उम्र करीब 8 और 10 साल बताई गई है. धर्मेंद्र कभी सीमेंट प्लांट में काम करता था तो कभी रोजाना मजदूरी कर परिवार चलाता था.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb