आईफोन फाइनेंस कराने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कॉम्प्लेक्स के कॉमन टॉयलेट में फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात

A young man took a drastic step after financing an iPhone; he died by hanging himself in a common restroom within a complex, sparking a stir—the reason remains unknown.

आईफोन फाइनेंस कराने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कॉम्प्लेक्स के कॉमन टॉयलेट में फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात

दुर्ग/भिलाई : सुपेला के आकाशगंगा स्थित हिमालय कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में बने कॉमन टॉयलेट में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. खबर पर पहुंची सुपेला पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर अस्पताल की मरच्यूरी में भिजवाया.
मिली जानकारी के मुताबिक शांति नगर निवासी मृतक निहाल सिंह पिता अरुण सिंह उम्र 20 साल शनिवार शाम करीब 4:30 बजे निहाल हिमालय कॉम्प्लेक्स स्थित एक मोबाइल दुकान पर पहुंचा था. यहां उसने आईफोन खरीदने के लिए फाइनेंस की प्रक्रिया पूरी कराई.
मोबाइल दुकान के संचालक मेहरबान सिंह के मुताबिक फाइनेंस की कार्रवाई पूरी होने के बाद निहाल के मोबाइल पर किसी का फोन आया. कॉल आने के बाद वह कुछ तनाव में दिखाई दिया और दुकान से नीचे चला गया. कुछ देर बाद पता चला कि कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट स्थित कॉमन टॉयलेट की खिड़की में गमछा बांधकर उसने फांसी लगा ली है.
घटना की खबर मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया. इसके बाद शव को शास्त्री अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया गया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की खबर दे दी.
कॉल के बाद ऐसा क्या हुआ?
फिलहाल युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया. इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है. मोबाइल दुकान संचालक के मुताबिक फोन आने के बाद युवक तनाव में नजर आया था. हालांकि उस कॉल में क्या बातचीत हुई और उसका घटना से कोई संबंध था या नहीं, यह जांच का विषय है.
हिमालय कॉम्प्लेक्स में हुई इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों के बीच चर्चा का माहौल रहा. सुपेला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb