आश्रम के शादीशुदा शिष्य ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, 5 माह बाद वीडियो वायरल, बाबा के बाद दूसरा आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Married disciple of the ashram raped a minor girl, video went viral after 5 months, second accused arrested after Baba, one absconding
बालोद : बालोद जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक-20 में आश्रम में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. इस केस में तीन लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज है. आश्रम संचालक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि अबतक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम में 12 साल की नाबालिग के साथ पांच महीने पहले हुए यौन शोषण का मामला उजागर हुआ. यह जघन्य अपराध एक वायरल वीडियो के बाद सामने आया. आश्रम के एक शिष्य पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप है. इसके अलावा कथित बाबा पर मामले को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है. पुलिस ने एक सह आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप है. करीब पांच महीने पुराने मामले से जुड़े कुछ वीडियो वायरल वायरल हो रहा है. इसमें बाबा और एक युवक नजर आ रहा है. आरोपी शिष्य शादीशुदा है. दोनों के बीच आश्रम की शिष्य के साथ अनाचार मामले को लेकर बातचीत होती है. इसी दौरान आरोपी शिष्य जुर्म करना कबूलता है.
इस मामले में शिकायत के आधार पर शंभू, राजबीर और दीनदयाल जेठुमल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपी बिहार का रहने वाला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



