डैम में जान जोखिम में डाल रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज, इधर रील बनाने के चक्कर में 65 फीट ऊंचाई से नीचे गिरा युवक, वीडियो वायरल

Police lathicharge on people risking their lives in the dam, while a young man fell from a height of 65 feet while making a reel, video goes viral

डैम में जान जोखिम में डाल रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज, इधर रील बनाने के चक्कर में 65 फीट ऊंचाई से नीचे गिरा युवक, वीडियो वायरल

डैम में जान जोखिम में डाल रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज

 बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डैम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पुलिसकर्मी लोगों पर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. शनिवार को बड़ी संख्या में लोग डैम के वेस्ट वेयर क्षेत्र में नहाने पहुंचे थे. जहां ऊपर से पानी की तेज बहाव हो रही थी. यह इलाका बेहद खतरनाक माना जाता है. बावजूद इसके लोग जान की परवाह किए बिना यहां पहुंचे थे. पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को पहले समझाने की कोशिश की. लेकिन जब वे नहीं माने. तो आखिरकार पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से हटाया. इस कार्रवाई में कुछ लोग घायल हो गए. जिनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरु हो गई है. कुछ लोग पुलिस की सख्ती को जायज ठहरा रहे हैं तो कुछ इसे जरुरत से ज्यादा कठोर कदम बता रहे हैं.
गौरतलब है कि कोरी डैम में पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं. मई 2025 में एक रेलवे जूनियर इंजीनियर की डूबने से मौत हो गई थी. जब वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था. इसके बाद प्रशासन ने डैम क्षेत्र में नहाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया था. बावजूद इसके, लोग चेतावनी को नजरअंदाज कर यहां पहुंच रहे हैं. किसी बड़ी दुर्घटना से पहले रोकथाम के लिहाज से पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. जिसकी झलक वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

रील बनाने के चक्कर में 65 फीट ऊंचाई से नीचे गिरा युवक, पानी में गिरने से पहले कांड

बलौदा बाजार : बलौदा बाजार जिले के चर्चित धसकुड़ जलप्रपात पर 26 जुलाई को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. जिसका लाइव वीडियो अब सामने आया है. जिले के निखिल अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात पर घूमने पहुंचा था. रील बनाने के चक्कर में उसने अपनी जान को खतरे में डाल दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक निखिल साहू उम्र 18 साल अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहा था. इसी दौरान उसने एक रोमांचक वीडियो बनाने के लिए झरने की ऊपरी चोटी पर चढ़कर छलांग लगाने का प्रयास किया. जैसे ही वह छलांग लगाने की कोशिश करता है. बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधे 65 फीट की ऊंचाई से नीचे पत्थरों पर जा गिरता है. इस हादसे में निखिल को गंभीर चोटें आई हैं. उसके दोनों हाथ और कमर की हड्डियों में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है. बताया जा रहा है कि निखिल ऊंचाई से डरता था. लेकिन सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में जोखिम उठा बैठा.
घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे मस्ती के माहौल में यह खतरनाक हादसा हुआ. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है कि क्या रील और लाइक्स की दौड़ में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं? पुलिस और प्रशासन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन यह घटना एक बार फिर जलप्रपात और खतरनाक स्थानों पर बिना सुरक्षा के जाने के प्रति चेतावनी बनकर सामने आई है.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि धसगुड़ जलप्रपात में चेतावनी बोर्ड या फिर बैरिकेडिंग जैसी कोई उपाय नहीं किए गए हैं. जिसकी वजह से ऐसे घटनाएं बढ़ रही है. बता दें कि बारिश के मौसम में धसगुड़ जैसे अन्य जलप्रपातों में सैलानियों की भीड़ काफी बढ़ गई है. जहां लापरवाही भी आसमान पर है. पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है. कई युवक अपनी जान जोखिम में डालकर पहाड़ियों या ऊंचे पेड़ों से पानी में छलांग लगाते हुए नजर आते हैं. इस दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB