बेकाबू मिनी ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को रौंदा, एक की मौत, कई घायल, नहीं मिली एम्बुलेंस, शव उठाने में देरी से भड़के ग्रामीण, मुआवजे की मांग पर चक्काजाम

An out-of-control mini truck crushed several vehicles and people, killing one and injuring several others. An ambulance was not available. Villagers were enraged by the delay in recovering the bodies and staged a road blockade demanding compensation.

बेकाबू मिनी ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को रौंदा, एक की मौत, कई घायल, नहीं मिली एम्बुलेंस, शव उठाने में देरी से भड़के ग्रामीण, मुआवजे की मांग पर चक्काजाम

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से होकर गुजरने वाली गुमला कटनी नेशनल हाईवे 43 सड़क पर लोदाम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. यह यह हादसा जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर से सब्जियां लादकर पश्चिम बंगाल जा रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित हो गई और कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारते हुए पूर्व सरपंच के घर में जा घुसी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए.
चश्मदीदों के मुताबिक अनियंत्रित ट्रक ने दो मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर, एक ऑटो और बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारी. हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शव दो हिस्सों में बंट गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी तादाद में मौके पर पहुंच गए.
लोदाम टोल प्लाजा की एंबुलेस की नही मिली मदद
हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों का आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक शव को उठाने के लिए कोई मदद नहीं पहुंची. NH के लोदाम टोल प्लाजा पर एंबुलेंस खड़ी होने के बावजूद उसे घटनास्थल पर नहीं भेजा गया. जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई.
आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में NH-43 पर चक्काजाम कर दिया. सड़क पर प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई.
जाम खुलवाने में जुटे एडिशनल एसपी
घटना की खबर मिलते ही जशपुर के एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही ग्रामीणों को समझाइश देकर सड़क जाम खुलवाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t