संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, सैकड़ों लोगों ने SP से लगाई इंसाफ की गुहार, सख्त कार्रवाई की मांग

An objectionable post about Constitution maker Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar sparked an uproar; hundreds appealed to the SP for justice and demanded strict action.

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, सैकड़ों लोगों ने SP से लगाई इंसाफ की गुहार, सख्त कार्रवाई की मांग

जांजगीर-चांपा : जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. भारत रत्न और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कुछ प्रोफाइल्स के जरिए एक पोस्ट साझा की गई. जिसमें बाबा साहब के प्रति अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया. आरोप है कि इस पोस्ट से समाज में वैमनस्य फैलाने और आपसी तनाव बढ़ाने की कोशिश की गई.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज सैकड़ों की तादाद में लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की पोस्ट न सिर्फएक महान व्यक्तित्व का अपमान है. बल्कि समाज की शांति और सौहार्द को भी प्रभावित करती है.
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t