ताबीज पहनाने के बहाने कमरे में बुलाकर महिला से अश्लील हरकत, दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फरार, आरोपी ढोंगी बाबा गब्बर गिरफ्तार
Accused 'fake godman' Gabbar arrested for calling a woman into a room under the pretext of giving her an amulet, subjecting her to obscene acts and attempted rape, and fleeing when she resisted.
धमतरी/अर्जुनी : धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. घटना की शिकायत मिलते ही अर्जुनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने पूजा-पाठ कराने और ताबीज पहनाने के बहाने उसे कमरे में अकेला बुलाया. इसके बाद उसने महिला के साथ अशोभनीय और अश्लील हरकत करते हुए उसकी अस्मिता भंग करने का प्रयास किया. महिला द्वारा विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया.
इस मामले की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 83/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद मिले सबूतों के आधार पर विधिवत गिरफ्तारी की गई. इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर उम्र 30 साल निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



