निर्माणाधीन मकान में हादसा, छज्जा गिरने से दब गए दो लोग, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल, इलाज के लिए रेफर
Accident in a house under construction, two people buried under the balcony, one laborer died, another seriously injured, referred for treatment
जांजगीर चांम्पा : पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारगांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर फौरन घायलो पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया. जिसे डॉक्टर ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर ने बिलासपुर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक त्रिदेव गिरी पिता पंचराम गिरी उम्र करीब 25 साल निवासी बारगांव ने स्कूलपारा वार्ड नंबर 4 अपने निर्माणाधीन मकान पर 3 दिन पहले छज्जा ढाला था और शाम को अपने साथी राजमिस्त्री इंद्रकुमार बानी उर्फ सुनील पिता मोहन बानी उम्र 42 साल निवासी बारगांव के साथ छज्जा निकालने का काम कर रहे थे. मंगलवार की शाम अचानक छज्जा गिर गया और घर की दीवार भी गिर गई.
छज्जा गिरने से वहां मौजूद युवक त्रिदेव गिरी गोस्वामी और राजमिस्त्री इंद्रकुमार बानी दब गए. दोनों को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक त्रिदेव की मौत हो गई. वहीं राजमिस्त्री इंद्रकुमार को बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



