पिस्तौल दिखाकर घर से अपहरण, 6 आरोपी सलाखों के पीछे, 3 शातिर अपराधी अब भी फरार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें और डिटेल, जनता से मदद की अपील

Abducted from home at gunpoint; 6 accused behind bars, 3 cunning criminals still at large; police have released photos and details, appealing to the public for assistance.

पिस्तौल दिखाकर घर से अपहरण, 6 आरोपी सलाखों के पीछे, 3 शातिर अपराधी अब भी फरार, पुलिस ने जारी की तस्वीरें और डिटेल, जनता से मदद की अपील

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सनसनीखेज अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस वारदात में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मर जेल में भेज दिया है. हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले 3 मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं. जिनकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई है.
पिस्तौल दिखाकर घर से किया अपहरण
यह पूरी घटना 20 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे ग्राम उषाढ़ निवासी गिरीश यादव पिता रंजित यादव उम्र 41 साल के घर पर दो अज्ञात बदमाश पहुंचे. उन्होंने गिरीश यादव को पिस्तौल दिखाकर डराया-धमकाया और जबरन बलेनो कार में बैठाकर उनका अपहरण कर लिया. इस वारदात की रिपोर्ट पीड़ित की पत्नी ने मरवाही थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.
ये 3 आरोपी हैं फरार (पहचान नोट करें):
पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी आदतन आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. इनके खिलाफ मरवाही सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्य उड़ीसा में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं. फरार आरोपियों का डिटेल इस तरह है:
1. प्रीत उर्फ प्रीतम खूंटे पिता बुधराम खूंटे उम्र 47 साल निवासी तुषार, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती
2. अब्दुल खान उर्फ पप्पू  उम्र 52 साल निवासी रामसागरपारा, दर्री रोड, कोरबा, जिला कोरबा
3. मुकेश संधु पिता जोगिंदर संधु उम्र 20 साल निवासी वीर सावरकर वार्ड, जरवाय अलियास हीरापुर, तेंदुआ रायपुर, जिला रायपुर
कई राज्यों और जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले:
इन फरार आरोपियों के खिलाफ थाना मरवाही में एक अन्य मामले में धारा 140(2), 308(2), 225, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत जुर्म दर्ज है. इसके अलावा कोरबा, सक्ती और मलकानगिरी (उड़ीसा) जिलों में भी इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं.
जनता से अपील: खबर देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी
मीडिया के जरिए आम जनता से यह विशेष अपील की गई कि अगर आपको इन तीनों फरार आरोपियों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी, सुराग या उनकी मौजूदगी का पता चलता है. तो फौरन इसकी खबर हमें या गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस को देने का कष्ट करें. अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करें करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?