अफेयर के शक में युवक पर जानलेवा हमला, फल कारोबारी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

A young man was attacked on suspicion of an affair, a fruit merchant was stabbed to death, the accused was arrested from Raipur, the family made serious allegations against the police.

अफेयर के शक में युवक पर जानलेवा हमला, फल कारोबारी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

बिलासपुर/सिरगिट्टी : बिलासपुर जिले में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा में रविवार रात हुई एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. पुराने विवाद की रंजिश में एक युवक पर बीच बाजार में जानलेवा हमला कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस  ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच यदुनंदन नगर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में आरोपी गोलू उर्फ “सर्किट” मुंह पर कपड़ा बांधकर उस फल दुकान के पास पहुंचा जिसे मृतक केवल गिरी गोस्वामी की पत्नी संचालित करती हैं. कुछ ही पल में आरोपी ने चाकू निकालकर केवल गिरी गोस्वामी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
अचानक हुए हमले से युवक संभल भी नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा. बाजार में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने तत्काल पुलिस को खबर दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
वारदात के बाद परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि आरोपी गोलू सर्किट लंबे समय से केवल गिरी गोस्वामी और उसके परिवार को फोन पर धमकियां दे रहा था. परिजनों के मुताबिक आरोपी बार-बार जान से मारने, परिवार को नुकसान पहुंचाने और बच्चों को भी नहीं छोड़ने जैसी धमकियां देता था. इस बारे में केवल गिरी की पत्नी द्वारा सिरगिट्टी थाने में दो बार शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.
परिवार का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. जिसकी वजह से उसका मनोबल बढ़ता गया और आखिरकार उसने खुलेआम बाजार में इस खुनी वारदात को अंजाम दे दिया. वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम उठाए जाते तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था.
इधर खबर मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद किया गया है.
मृतक और आरोपी के परिवार की एक महिला के बीच कथित संबंधों को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया.
।इस हत्या की घटना ने पूरे तिफरा और सिरगिट्टी क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. इस पूरे मामले ने कानून-व्यवस्था और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
आरोपी 
आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t