अधिकारी का दफ्तर में 'इश्किया' वाला वीडियो वायरल, CM ने मांगी जांच रिपोर्ट, DGP रामचंद्र सस्पेंड, बेटी गोल्ड स्मगलिंग में हुई थी गिरफ्तार

A video of an officer performing "Ishqiya" in his office goes viral; the Chief Minister has requested an investigation report. DGP Ramchandra has been suspended, as his daughter was arrested for gold smuggling.

अधिकारी का दफ्तर में 'इश्किया' वाला वीडियो वायरल, CM ने मांगी जांच रिपोर्ट, DGP रामचंद्र सस्पेंड, बेटी गोल्ड स्मगलिंग में हुई थी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी में दफ्तर में बैठा नजर आ रहा है. अधिकारी के साथ एक महिला भी है. महिला के साथ अधिकारी अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गय गया. कर्नाटक सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
वायरल वीडियो में नजर आ रहे अधिकारी का कहना है कि यह वीडियो फर्जी है. दूसरी तरफ इस वायरल वीडियो पर सीएम ने गृह मंत्रालय से जांच रिपोर्ट मांगी. वायरल वीडियो में नजर आ रहे IPS अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव हैं. डॉ. रामचंद्र राव कर्नाटक में डीजीपी रैंक के अधिकारी हैं. सामने आए वीडियो में रामचंद्र राव महिला को गले लगाते और चुमते नजर आ रहे हैं. 
इस घटनाक्रम के मद्देनजर DGP राव गृह मंत्री जी. परमेश्वर के कार्यालय गए. ताकि मामले पर स्पष्टीकरण दे सकें. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक परमेश्वर ने एक कर्मचारी के जरिए खबर किया कि वे उनसे मिल नहीं पाएंगे. जिसके बाद DGP राव कार्यालय से चले गए. सूत्रों ने यह भी पुष्टि की कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गृह विभाग से इस मामले में रिपोर्ट मांगा है.
ये हरकतें कार्यालय में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थीं. रामचंद्र राव नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) में पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं.
पूर्व गृह मंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि रामचंद्र राव ने पूरे पुलिस विभाग का अपमान किया है. पूर्व मंत्री ने कहा, "अगर एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इस स्तर तक गिर सकता है, तो मेरे पास शब्द नहीं हैं. ये अधिकारी आदर्श होने चाहिए. इन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए और इस संबंध में कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए."
कर्नाटक सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा. मामले की जांच कराई जाएगी. मुझे इसकी जानकारी सुबह मिली. हम अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरु करेंगे. कानून से कोई भी ऊपर नहीं है. चाहे अधिकारी कितना ही वरिष्ठ क्यों न हो.
इस मामले पर कर्नाटक सरकार की मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने कहा कि अगर किसी ने गलत किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है. महिला एवं बाल विकास मंत्री होने के नाते उन्होंने साफ किया कि वरिष्ठता के आधार पर किसी को छूट नहीं दी जाएगी.
बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार को सोने की तस्करी के एक मामले में डीजीपी राव पर लगे आरोपों के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था. उनकी बेटी और साउथ एक्ट्रेस रान्या राव को एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते पकड़ा गया था. रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद मार्च 2025 में कर्नाटक सरकार ने सोने की तस्करी मामले के बारे में रामचंद्र राव को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया था.
हालांकि रान्या राव डीजीपी की सौतेली बेटी है. रान्या की गिरफ्तारी के बाद डीजीपी ने खुद को बेटी से अलग बताया था. लेकिन जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि रान्या ने पुलिसिंग बैंकग्राउंड के जरिए एयरपोर्ट पर तस्करी का नेटवर्क बनाया था. बेटी पर लगे इस आरोप के बाद राव को फोर्स लीव पर भेजा गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB