जायदाद के लिए बेटे ने माता-पिता, भतीजा-भतीजी को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट. घर में खाट पर मिले शव, आरोपी सोन साय और गोलू गिरफ्तार

A son killed his parents, nephew, and niece with an axe to gain property. The bodies were found on a cot in their home. The accused, Son Say and Golu, were arrested.

जायदाद के लिए बेटे ने माता-पिता, भतीजा-भतीजी को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट. घर में खाट पर मिले शव, आरोपी सोन साय और गोलू गिरफ्तार

जांजगीर : जांजगीर जिले के गांव भावतरा में बीती रात पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी मामले को लेकर चार लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के संदेही सोनसाय और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लिया है. सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल भेजे गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भावतरा निवासी मेदनी प्रसाद कश्यप उम्र 70 साल उनकी पत्नी कांति बाई, नाती पीतांबर उम्र 17 साल और नतनी मोगरा (मुख बाधित) बुधवार रात करीब 9 बजे खाना खाकर सो गए थे, पीछे नया मकान बन रहा था, सुबह करीब 7:30 बजे जब एक परिजन घर पहुंचा तो सामने का दरवाजा बंद मिला. उसने पीछे से जाकर देखा तो चारों खाट पर मृत हालत में पड़े थे. इसके बाद घटना की खबर सरपंच राजा राम कश्यप के जरिए पुलिस को दी गई.
पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप सहित पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को सील कर दिया. फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और श्वान दल की टीम भी मौके पर पहुंची. श्वान दल ने जांच के दौरान घर के पीछे बाड़ी के रास्ते संदेही सोनसाय के घर का पता लगाया. संदेही के घर पर ताला लगा था. जिसे तोड़ने पर हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद की गई.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद और जमीन से जुड़ा हुआ है। चारों शव खाट पर थे. जिनमें दादी और मोगरा एक खाट पर सो रहे थे. जबकि दादा और नाती दूसरी खाट पर मृत पाए गए. पुलिस ने सभी जरुरी सबूत इकठ्ठा कर आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है.
संदेही सोन साय कश्यप का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसने 17 साल पहले अपने छोटे भाई की भी निर्मम हत्या की थी. जिस मामले में वह 15 साल जेल में रहा और दो साल पहले ही वह जेल से छूटकर घर आया था. पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है.
गांव के सरपंच राजा राम कश्यप ने बताया कि मेदनी कश्यप के पास करीब 7 एकड़ जमीन है. उसके तीन बेटे थे. बड़े बेटा सोना राम ने आत्महत्या कर ली थी. दूसरे बेटे सोन साय ने पूनऊ राम की हत्या कर दी. जिसके आरोप में वह जेल गया था. वहां से वापस आने के बाद परिवार में आना जाना शुरू कर दिया. मेदनी कश्यप अपने दोनों मृत बेटे के बच्चों पीताम्बर कश्यप उम्र 17 साल और नातिन कुमारी मोगरा 13 साल को अपने पास रखकर पालन पोषण कर रहा था. सब कुछ सामान्य दिख रहा था. लेकिन सोन साय अपने अंदर पारिवारिक द्वेष रखता था. पैतृक संपत्ति अपने पास रखने खानदान को खत्म करने की बात कहता था. इसी द्वेष में बुधवार रात उसने अपने बेटे डाकेश्वर उर्फ गोलू के साथ मिलकर अपने माता पिता, भतीजे और भतीजी की हत्या कर दी.
पैतृक सम्पत्ति के विवाद की वजह से भवतरा गांव मे एक परिवार खत्म हो गया. मेदनी कश्यप, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार करने के लिए कोई नहीं बचा है. ग्रामीण आपसी मदद से अंतिम संस्कार करने की तैयारी में है, वहीँ पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने और हत्या के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में है.
मृतकों की पहचान
मेदनी प्रसाद कश्यप उम्र 65 साल
पत्नी शांति बाई 62 साल
नाती पीताम्बर कश्यप उम्र 17 साल
नातिन कुमारी मोगरा 13 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t