धमतरी में ‘एसिड अटैक’ से दहशत, मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, तेजाब फेंककर जिंदा जलाने की कोशिश, नाबालिग गंभीर, आरोपी फरार

Dhamtari: A minor dispute escalates into an acid attack, resulting in an attempt to burn a victim alive. A minor is seriously injured and the accused is absconding.

धमतरी में ‘एसिड अटैक’ से दहशत, मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, तेजाब फेंककर जिंदा जलाने की कोशिश, नाबालिग गंभीर, आरोपी फरार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के शांत कहे जाने वाले धमतरी शहर में बीती रात वहशीपन की सारी हदें पार हो गईं. कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश चौक पर हुए एक सनसनीखेज एसिड अटैक ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है. पति-पत्नी के निजी विवाद और अवैध संबंधों की रंजिश में एक बेगुनाह 17 साल के नाबालिग को तेजाब से नहला दिया गया. इस हमले में नाबालिग का शरीर बुरी तरह झुलस गया है. जिसे नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है.
घटना के पीछे की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लेकिन अंजाम बेहद डरावना है. मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति अपनी पत्नी के कथित प्रेमी को सबक सिखाने के इरादे से निकला था. गणेश चौक के पास जब विवाद बढ़ा. तो आरोपी ने  पीतल साफ करने में इस्तेमाल होने वाला तेजाब से हमला कर दिया. इसी गहमागहमी के बीच रामबाग निवासी नाबालिग समेत 3 लोग हमले की चपेट में आ गए. तेजाब की मार इतनी तेज थी कि नाबालिग का चेहरा, सीना और पैर गंभीर रूप से झुलस गए.
इस वारदात के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने देर रात ही इलाके में घेराबंदी कर 5 संदिग्धों को दबोच लिया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इधर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को मेकाहारा रायपुर भेजा गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस के मुताबिक, हमले का आरोपी पड़ोस का ही युवक बताया जा रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. हालांकि हमले के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है. जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
वहीं वारदात के बाद गणेश चौक और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t