रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, घर के पीछे बाड़ी में महिला की खून से लथपथ लाश, देवर निकला भाभी का हत्यारा,, दोनों के बीच अवैध संबंध
A shocking incident that shames family ties: a woman's blood-soaked body found in the backyard; brother-in-law turns out to be the killer—the two were involved in an illicit relationship.
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में महिला की हत्या का आरोपी उसका देवर ही निकला. जिसने पुलिस की पूछताछ में भाभी की हत्या करना कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे घटना स्थल लेकर गई और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली. फिर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड में लिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पुष्पा ध्रुव उम्र 28 वर्ष का शव घर के पीछे बाड़ी में पड़ा मिला. उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे. आसपास खून फैला हुआ था. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है. वारदात की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरु की गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और साइबर सेल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. खबर के बाद करीब 4 बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से अहम सबूत जुटाने शुरु कर दिए.
जांच में पता चला कि आरोपी युवक देवेंद्र ध्रुव उम्र 25 साल का उसके भाभी पुष्पा ध्रुव उम्र 28 साल के साथ करीब 4 साल से अवैध संबंध था. दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद हाथापाई हुई. इस दौरान आरोपी ने अपनी भाभी को छत से धक्का दे दिया. जिससे वह नीचे गिर गई. ईंट-पत्थर से उसके चेहरे पर लगातार हमला किया. जिससे उसकी मौत हो गई.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर दीवार कुदकर भाग निकला. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवर देवेन्द्र ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने हत्या करना कबूल कर लिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड में लिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी और कई बार विवाद की स्थिति भी बनती थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर घटना वाले दिन ऐसा क्या हुआ जिसने विवाद को हत्या तक पहुंचा दिया. मोबाइल कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ी जा सके. पुलिस पड़ोसियों और परिजनों के बयान भी दर्ज कर रही है. ताकि हत्या से पहले और बाद की हालात को साफ किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



