कावड़ यात्रा में शामिल महिला और उसके दो बच्चों पर मोटरसाइकिल सवार का एसिड अटैक, तीनो घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपी महेश दास बैरागी को गिरफ्तार
A motorcyclist carried out an acid attack on a woman and her two children participating in the Kanwar Yatra; all three were injured and hospitalized, and the accused, Mahesh Das Bairagi, has been arrested.
दुर्ग : दुर्ग जिला के नंदिनी थाना क्षेत्र में कावड़ यात्रा में शामिल महिला और उसके दो बच्चों पर मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने एसिड फेंक दिया. हमले में महिला का चेहरा और गला झुलस गया. जबकि दोनों बच्चे भी घायल हो गए. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महेश दास बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है.
कावड़ यात्रा के बीच महिला पर फेंका एसिड
मिली जानकारी के मुताबिक नंदिनी थाना क्षेत्र के रवेलीडीह और अरसनारा के बीच सोमवार को कावड़ यात्रा में शामिल हुई ग्राम कारंजा भिलाई निवासी महिला पर अज्ञात आरोपी द्वारा एसिड फेंककर फरार होने की खबर मिली. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला का चेहरा और गला एसिड के कारण झुलस गया है, वहीं दोनों बच्चे भी हल्के रूप से झुलस गए. वारदात के बाद घायल महिला और बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज जारी है.
छह महीने पहले पेंट फैक्ट्री में हुई थी पहचान
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि करंजा भिलाई निवासी आरोपी महेश दास बैरागी और महिला की पहले से पहचान थी. दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले एक पेंट फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी.
बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी
महिला द्वारा आरोपी से बातचीत बंद करने से वह नाराज था. इसी नाराजगी में आरोपी मोटरसाइकिल से कावड़ यात्रा में शामिल होने गई महिला के पास पहुंचा और उस पर एसिड फेंककर फरार हो गया. हमले में महिला और उसके दोनों बच्चे झुलस गए.
CCTV फुटेज से पुलिस आरोपी तक पहुंची
दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज में एक युवक घटनास्थल के आसपास दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर महेश दास बैरागी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने एसिड अटैक करने की बात कबूल कर ली.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और केमिकल से भरा डिब्बा जब्त किया है. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
आरोपी
महेश दास बैरागी उम्र 30 साल निवासी ग्राम कारंजा भिलाई थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



