गरियाबंद जिले की बड़ी घटना, शिक्षक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, इलाके में शोक की लहर, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
A major incident in Gariaband district: a teacher hanged himself at home, causing grief in the area, and the cause is unknown. Police are investigating.
गरियाबंद : गरियाबंद जिला में देवभोग ब्लॉक के सोनामुंन्दी से एक दुखद खबर सामने आई है. मैनपुर ब्लॉक के गुदभेली में पदस्थ शिक्षक भुवन लाल पांडे़ ने 2 मई 2026 को रात करीब 8 बजे अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक मूल रूप से देवभोग थाना क्षेत्र के सोनामुंन्दी के निवासी बताए जा रहे हैं. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है.
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है. पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और खुदकुशी की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



