देर रात दोस्त की चाबी लेकर गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा आशिक, DSP के भाई ने टोका, नाराज युवक ने चाकू से किया हमला, 1 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
A lover arrived with his girlfriend late at night, carrying a friend's keys. The DSP's brother interrupted him, and the angry youth attacked with a knife. Four accused, including a minor, were arrested.
बिलासपुर/सिरगिट्टी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देर रात एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील के संचालक और डीएसपी के भाई पशुपतिनाथ मिश्रा पर चाकू से हमला किया गया. इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. और उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक DSP के भाई और सरस्वती स्टील' के संचालक पशुपतिनाथ मिश्रा ने कुछ लोगों को अपने घर के बाहर बने एक कमरे में रहने की अनुमति दी थी. 17 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें कमरे से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं. जब उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो अंदर एक युवक और युवती मौजूद थे. पूछताछ में युवक ने अपना नाम घनश्याम धनकर बताया.
मिश्रा परिवार ने इस स्थिति पर आपत्ति जताते हुए दोनों को कमरा खाली करने के लिए कहा. उस समय युवक ने माफी मांगकर वहां से चले जाने की बात कही. लेकिन आरोप है कि रात करीब साढ़े दस बजे वह युवक अपने साथियों के साथ दोबारा वहां पहुंचा. और दरवाजा खटखटाया. जैसे ही दरवाजा खोला गया, आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया.
हमले में कारोबारी की जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी को भी हल्की चोट लगी है. आरोपियों ने बाद में दरवाजा तोड़ने और पत्थरबाजी की कोशिश भी की. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए.
दरअसल बन्नाक चौक की रहने वाली रेनू मिश्रा ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि उनके पति पशुपतिनाथ मिश्रा सरस्वती स्टील नाम से कारोबार करते हैं. उन्होंने अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी प्रेम मरकाम और उसकी पत्नी रोशनी यादव को अपनी देखरेख में रहने के लिए घर के बाहर ही एक कमरा दे रखा था. 17 मई की रात करीब 9:30 बजे जब पशुपतिनाथ मिश्रा बाहर टहलने निकले. तो उन्हें उस कमरे के अंदर से किसी युवक-युवती के बातचीत करने की आवाजें आईं, जबकि कमरे का दरवाजा बाहर से लॉक (ताला बंद) था. कुछ संदिग्ध लगने पर उन्होंने कर्मचारी प्रेम मरकाम को फोन कर मौके पर बुलाया. प्रेम के आने के बाद जब कमरे का ताला खोला गया. तो अंदर एक लड़का और लड़की मौजूद मिले. पूछताछ में युवक ने अपना नाम घनश्याम धनकर बताया.
गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश मसीह उर्फ बट्टू (26), पुनीत राव गजवे (22) और पियुष रजक (19) शामिल हैं. पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना कबूल किया पुलिस ने आरोपी अविनाश मसीह के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल और धारदार चाकू जब्त किया है. वहीं अन्य आरोपियों और नाबालिग बालक से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
पुलिस ने सिरगिट्टी थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



