इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म, पुलिस ने 17 दिन बाद आरोपी रमेश को रायपुर से किया गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

A student was raped multiple times after befriending her on Instagram and promising to marry her. Police arrested the accused, Ramesh, from Raipur after 17 days and the girl was recovered safely.

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म, पुलिस ने 17 दिन बाद आरोपी रमेश को रायपुर से किया गिरफ्तार, लड़की सकुशल बरामद

कोरबा/उरगा : कोरबा में पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इस मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 मई को थाना उरगा क्षेत्र के प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है. थाना उरगा पुलिस ने टीम गठित की. तकनीकी साक्ष्यों और सीडीआर लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की गई.
जांच के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को ग्राम कारा, थाना उरला, जिला रायपुर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया. पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी रमेश मरकाम ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया था और उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया.
पुलिस ने आरोपी रमेश मरकाम पिता ललित मरकाम उम्र 25 साल निवासी हरदीडीह, चौकी चैतमा, थाना पाली, जिला कोरबा को चिन्हित किया. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 137(2), 64(2)(m) बीएनएस एवं धारा 4 एवं 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 19 मई को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
बताया जा रहा है कि नाबालिग 17 साल की छात्रा उरगा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और स्कूल में पढ़ाई करती है. इंस्टाग्राम के जरिए युवक और नाबालिग की बातचीत शुरू हुई थी. पहले दोस्ती हुई, फिर प्रेम संबंध बना और बाद में आरोपी उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया. नाबालिग घर से 20 हजार रुपये लेकर आरोपी के साथ गई थी. युवक उसे रायपुर ले गया था. जहां वह मजदूरी का काम कर रहा था. पुलिस ने 17 दिन के भीतर नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी
रमेश मरकाम पिता ललित मरकाम उम्र 25 साल निवासी हरदीडीह, चौकी चैतमा, थाना पाली, जिला कोरबा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t