चंपारण क्षेत्र में अवैध संचालित बाल आश्रम पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने की छापामार कार्रवाई, असुरक्षित मिले बच्चे, संचालकों के खिलाफ एक्शन
A joint team of the district administration raided an illegally operated children's home in the Champaran region, found children unsafe and took action against the operators.
गोबरा नवापारा/चंपारण : रायपुर जिले के चंपारण क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित बाल आश्रम पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान बच्चों को असुरक्षित और नियमों के विपरीत परिस्थितियों में पाया गया. जिसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया. जहां उन्हें आवश्यक संरक्षण एवं सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया.
साथ ही संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जारी है. प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. अगर कहीं भी बच्चों के साथ शोषण या अनियमितता की जानकारी मिले तो फौरन चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर खबर दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



