8 वर्षीय मासूम बच्ची को चॉकलेट और टीवी का लालच देकर सरकारी कोतवाल ने बनाया हवस का शिकार, इलाके में भारी आक्रोश का माहौल, आरोपी गिरफ्तार
A government police station in-charge sexually assaulted an innocent 8-year-old girl after luring her with chocolate and television; the incident has sparked massive outrage in the area, and the accused has been arrested.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 50 साल के सरकारी कोतवाल ने 8 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है. जिसे देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित मासूम अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खेल रही थी. तभी आरोपी कोतवाल ने गन्दी नीयत से दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया. उसने एक सोची-समझी साजिश के तहत पहले एक बच्ची को दुकान भेजा और जब वह लौट आई. तो पीड़ित बच्ची को अकेला पाने के लिए उसकी सहेली को दोबारा किसी बहाने से दुकान भेज दिया. मौका पाते ही आरोपी ने मासूम बच्ची को टीवी दिखाने का झांसा दिया और उसे अपने घर के अंदर ले जाकर उसके साथ बर्बरतापूर्वक दुष्कर्म किया.
घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने डौंडीलोहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की और पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



