दोस्तों के साथ पिकनिक पार्टी में शराब पीकर तालाब में कूद गया दोस्त, गहराई में डूबा, तालाब में डूबने से युवक की मौत, SDRF टीम ने बरामद किया शव
A friend jumped into a pond after drinking alcohol at a picnic party with friends, drowning in the depths. The young man died after drowning in the pond. The body was recovered by the SDRF team.
बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर जिला में सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखिकार इलाके में पिकनिक मनाने गए एक युवक के तालाब में कूदने के बाद लापता होने का मामला सामने आया. युवक के डूबने से मौत हो गई. खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और देर शाम शव मिला.
मिली जानकारी के मुताबिक मोनू ध्रुव उम्र 25 साल अपने छह दोस्तों के साथ सकरी के लालखिकार क्षेत्र स्थित गोइंदा तालाब (संबलपुरी) में पिकनिक मनाने गया था. सभी ने वहां खाना बनाया और साथ में भोजन किया. इस दौरान शराब का सेवन भी किया गया था.
भोजन के बाद जब सभी युवक बर्तन धो रहे थे. तभी मोनू ध्रुव ने नहाने की बात कहकर जूते-मोजे उतारे और कपड़ों सहित तालाब में छलांग लगा दी. कुछ समय तक जब वह पानी से बाहर नहीं आया, तो उसके दोस्तों को चिंता हुई. साथियों ने तालाब में उतरकर काफी देर तक उसकी तलाश की. इसके बाद डायल 112 को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की जानकारी ली और थाना प्रभारी के निर्देश पर SDRF को बुलाया गया. SDRF की टीम ने देर शाम तक तालाब में युवक की खोजबीन की. लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा. सुबह से फिर तलाशी शुरु की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



