तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत, घायल घायल, परिवार में पसरा मातम, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

A speeding pickup truck violently struck a student riding a scooter, killing him on the spot; the incident has plunged the family into mourning and sparked outrage among villagers, while the police have launched an investigation.

तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत, घायल घायल, परिवार में पसरा मातम, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर : करीतगांव स्थित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने जा रहे दो छात्रों की स्कूटी को गुरुवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में शोक की लहर फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक आसना निवासी गोपाल पाणिग्राही का बेटा अंश पाणिग्राही अपने दोस्त अंकित के साथ स्कूटी से करीतगांव स्थित आत्मानंद स्कूल जा रहा था. स्कूल से कुछ दूरी पहले स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया. जिससे दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र अंश पाणिग्राही ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि उसका दोस्त अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद अन्य छात्र और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने फौरन घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया. जबकि पुलिस को हादसे की खबर दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेकाज अस्पताल भेजा.
परिवार में मातम
हादसे की खबर मिलते ही मृतक छात्र के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि अंश अपने परिवार का इकलौता बेटा था. जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घायल छात्र का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी तबियत पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है.
पुलिस जांच जारी
नगरनार थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा वाहन की तेज रफ्तार और नियंत्रण बिगड़ने के कारण हुआ है. पुलिस ने पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है. लोगों ने स्कूल मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं. जिससे हादसों का खतरा बना रहता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके के हालात सामान्य बताए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?