माजदा खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत, कई घायल, इधर दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर, अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की गई जान
2 people died and many were injured when Mazda fell into a ditch, while 2 bikes collided head-on, 6 people lost their lives in different road accidents
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है. शुक्रवार सुबह 10:30 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में माजदा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. गाड़ी में सवार 10 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं.
गुरुवार रात बलरामपुर जिले के ककना में 2 बाइकों में सीधी टक्कर हो गई. हादसे में 3 युवकों ने दम तोड़ दिया और एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। छुईखदान क्षेत्र में छिंदारी डैम के पास माजदा वाहन अनकंट्रोल हो गया, वाहन गहरी खाई में जा गिरा. माजदा में सवार सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद जंगल से लौट रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
छुईखदान टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि फिलहाल शुरुआत जांच जारी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी से हुआ या मानवीय लापरवाही के कारण.
इस हादसे में राजेश साहू (28), मंगल चंद (30) और टिक्कू धनकर (31) की मौत हुई है. तीनों मजदूर थे और भरदाकला (छुईखदान) के रहने वाले थे. बलरामपुर में दो बाइकों में टक्कर इतनी तेज थी कि 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया. घटना बरियो चौकी क्षेत्र की है. गुरुवार रात करीब 10 बजे ककना-कल्याणपुर मार्ग में ककना नर्सरी के पास ये हादसा हुआ.
एक बाइक में सवार आनंद भुईयां (20 वर्ष) निवासी सिधमा अपने रिश्तेदार लाल बाबू भुइयां (19 वर्ष) के साथ बरियो आया था. दोनों वापस सिधमा जाने के लिए निकले थे. दूसरी बाइक में तुलसी अगरिया (30 वर्ष) अपने साथी कृष्णा खलखो (18 वर्ष) के साथ सिधमा से मदनेश्वरपुर जा रहे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



