सांप के काटने से दो मासूम भाइयों की मौत, सदमे से मां की हालत बिगड़ी, इधर ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, 8 साल की बच्ची की गई जान
Two innocent brothers died due to snake bite, mother's condition deteriorated due to shock, on the other hand a tractor hit a bike rider, an 8-year-old girl died
सांप के काटने से दो मासूम भाइयों की मौत, सदमे से मां की हालत बिगड़ी
अंबिकापुर : मां के साथ सो रहे दो मासूम भाइयों की मौत सांप के काटने से हो गई. सदमे में मां की हालत नाजुक हो गई है. जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर में चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के पटना क्षेत्र ग्राम छिंदिया बांध पारा निवासी प्रताप राजवाड़े का 13 साल का बेटा सूर्यभान राजवाड़े और छोटा बेटा मानव राजवाड़े दोनों 29 में की रात अपनी मां भाग्यश्री के साथ खाना पीना खाकर सो रहे थे. देर रात करीब 2 बजे दोनों बेटे उठे और पेट कमर में दर्द के साथ-साथ सांस लेने में परेशानी की बात कही. कुछ ही देर में दोनों के मुंह से झाग निकलने लगा. फौरन निजी वाहन से दोनों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे. जहां मानव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
नाजुक हालत में सूर्यभान को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था. यहां लाते ही चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. दो बच्चों की मौत से परिजनों की चीख पुकार से अस्पताल गूंजने लगा. सदमे में मां की हालत बिगड़ गई. उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, 8 साल की बच्ची कीगई जान
रायपुर/मांढर : रायपुर के सड़कों पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. विधानसभा से सिलयारी के लिए होकर गुजरी पीडब्ल्यूडी के चमचमाती सड़क पर बेलगाम वाहनों की धमा चौकड़ी से सड़क ख़ून प्यासी हो गई है. विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की दोपहर में बरौदा और भुरकोनी के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को सामने से ठोकर मार दी. इस हादसे में इलाज के दौरान 8 साल की बच्ची दीपांशीका वर्मा की गुरुवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक आकोली गांव के निवासी शिक्षक चोवा राम वर्मा पत्नी अनीता वर्मा और दो बच्चों के साथ एक मोटरसाइकिल में सवार होकर रायपुर के तरफ जा रहे थे. इसी दौरान बरौदा गांव पहुंचने के पहले बरौदा से भुरकोनी के तरफ आ रही तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को सामने से ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही शिक्षक के परिवार सड़क पर ही लहूलुहान हो गए.
स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को प्राइवेटअस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 8 साल की दीपांशीका वर्मा की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह 9 बजे मौत हो गई. जबकि पिता चोवा राम वर्मा, मां अनीता वर्मा, बड़ी बहन टुकटुक वर्मा का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस जांच में जुटे हुई है. और जल्द ही अज्ञात ट्रैक्टर को पकड़ने की बात कही है.
बता दें कि शाम ढलने के बाद विधानसभा से सिलयारी के तरफ जा रहे तो सावधान होकर चलिए. क्योंकि जगह-जगह अवैध प्लाटिंग के चलते मुरुम मिट्टी का ढेर लगा हुआ है. तो दूसरी तरफ स्पीड बेकार नहीं होने के चलते मोटरसाइकिल कार ट्रक की स्पीड काफी ज्यादा रफ्तार रहती है. अक्सर आधे मोड़ में हादसे हो रहे हैं. जैसे ग्राम बरौदा भुरकोनी, कोलंबिया कॉलेज टेकारी, मांढर कॉलोनी शिव मंदिर पास, योगेंद्रनगर मांढर, नेऊरडीह व बरबंदा, टोर पथरी बोहरही मोड पर आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



