मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुचला, एक की मौत, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा आरोपी अमित सिंह गिरफ्तार

Women on morning walk crushed, one dead, accused Amit Singh arrested for driving without driving license

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुचला, एक की मौत, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा आरोपी अमित सिंह गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन की घटना सामने आया है. रायपुर शहर के तेलीबांधा इलाके में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया. जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब छह बजे अज्ञात सफेद रंग की कार चालक अमित सिंग और सुरुचि पांडेय ने मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. और दो महिला समेत तीन लोगों को ठोकर मारकर आरोपी फरार हो गया. ब्राह्मणपारा निवासी अमित सिंह बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कार चला रहा था.
मुंगेली की रहने वाली प्रिया साहू सिंधी कालोनी निवासी रिया के घर आई थी. सुबह प्रिया और रिया के साथ ललिता बंजारे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान अज्ञात कार चालक ने तीनों को चपेट में ले लिया. सीसीटीवी फुटेब में नजर आया कि कार की ठोकर से प्रिया कई फीट ऊछल कर सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिया बंजारे और ललिता साहू को गंभीर चोटें आई. रिया साहू के पैर और शरीर में चोटें आई है. ज्यादा खून बहने से रिश्तेदार के घर आई प्रिया साहू उम्र 30 साल की मौत हो गई.
चश्मदीदों के मुताबिक हादसे को अंजाम देने वाले कार में एक युवक और एक युवती सवार थे. हादसे के बाद भी वे नहीं रुके और कार लेकर तेजी से भाग निकले. उनकी गाड़ी ने न सिर्फ राहगीरों को रौंदा. बल्कि रास्ते में सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी.
हादसे की खबर मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु कर दिया है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. और लोग मॉर्निंग वॉक जैसे रोजमर्रा के कार्यों में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
पुलिस ने अमित सिंग की गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. ब्राह्मणपारा निवासी अमित सिंह बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा था. तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास के तहत जुर्म दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है.
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय पूर्ण सतर्कता बरतें और बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB