दीवाली खर्च के लिए महिला का मर्डर, कान की बाली निकाली, रात भर भजन सुना, व्यापमं की तैयारी कर रहे दोस्त समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Woman murdered for Diwali expenses, earrings removed, bhajans played all night, two accused arrested, including friend preparing for Vyapam exam

दीवाली खर्च के लिए महिला का मर्डर, कान की बाली निकाली, रात भर भजन सुना, व्यापमं की तैयारी कर रहे दोस्त समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बालोद : बालोद जिले के रनचीरई थाना क्षेत्र के ग्राम पाउवारा में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दिवाली त्योहार के लिए पैसों की जरुरत ने दो युवकों को ऐसा जुर्म करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं. यह रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम पाउवारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर को पाउवारा निवासी ओमप्रकाश देशलहरे ने पुलिस को खबर दी कि उनकी मां पुनवंतीन देशलहरे उम्र 70 साल अपने पुराने घर में अकेली रहती थीं और सुबह तक नहीं उठीं। जब परिजनों ने जाकर देखा तो वे खाट पर मृत हालत में पड़ी थी.
रनचीरई पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी और कान से सोने के टॉप्स व गले की चांदी की चेन लूट ली गई थी. इस पर पुलिस ने हत्या व लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर और उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में एक विशेष जांच टीम गठित की गई. इस टीम में रनचीरई पुलिस और साइबर सेल शामिल थे. जांच के दौरान डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद ली गई. तकनीकी सबूतों और शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों भूपेश चंदेल उम्र 28 सालऔर विनोद दिवाकर उम्र 32 साल को हिरासत में लिया.
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दिवाली मनाने के लिए पैसों की तंगी थी. 6-7 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे दोनों मृतका के घर के पीछे बाड़ी की तरफ से दाखिल हुए और कमरे में संपत्ति ढूंढने लगे. महिला की नींद खुलने पर उन्होंने मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी और जेवर लूटकर फरार हो गए.
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए सोने के टॉप्स और चांदी की चेन, जिनकी कीमत करीब ₹2200, बरामद कर ली. दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. इस मामले के त्वरित खुलासे में रनचीरई थाना प्रभारी और टीम की सक्रिय भूमिका रही. वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की तत्परता की सराहना की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t