स्कूलों की बदहाल हालत पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, प्रशासन से सुधार की मांग कर ग्रामीण लगा रहे इन्साफ की गुहार

Villagers are furious over the poor condition of schools, villagers are pleading for justice by demanding improvement from the administration

स्कूलों की बदहाल हालत पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, प्रशासन से सुधार की मांग कर ग्रामीण लगा रहे इन्साफ की गुहार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर विकासखंड सूरजपुर के ग्राम अजब नगर स्थित प्राथमिक पाठशाला माध्यमिक मिडिल स्कूल शासकीय हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल सूरजपुर जिले में जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर और सरगुजा जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर में हृ॥ से 43 के बगल में स्थित है.
यहां करीब 10 पंचायत के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं ग्राम पंचायत अजब नगर रविंद्र नगर संजय नगर महावीरपुर संबलपुर पहाड़ गांव मदनपुर यहां पर लगभग सभी महिला शिक्षाकर्मी आए दिन किसी न किसी बहाने वहां गैरहाजिर रहते हैं और शिक्षा ख्.श्वस्र के शिक्षा कर्मी शिक्षण कार्य पूरा कराया जाता है.
यहां जब ग्रामीण जनों द्वारा दबाव बनाया जाता है तो कहा जाता है कि शिक्षकगण छुट्टी पर हैं. कई बार ग्रामीणजनों द्वारा प्रशासन को इस पर अवगत कराया गया है. लेकिन कोई कार्यवाही के नाम से सिर्फ खानापूर्ति ही मात्र किया गया जाता है.
ग्रामीणों के मांग के मुताबिक नए सत्र से सभी स्कूलों को 10 बजे से 4 बजे तक किया जाए. बच्चों के भविष्य को ध्यान में देते हुए महिला पुरुष शिक्षा कर्मी को बराबर बराबर किया जाए. इसे शिक्षा का स्तर सुधार हो सकेगा.
स्कूलों में मूलभूत जरूरतों के बारे स्कूल समिति के सदस्य और ग्रामीणजनों के द्वारा आवेदन शिक्षा अधिकारी को दिया गया. जिसमें स्कूल बाउंड्री को पूरी न होने से असामाजिक तत्व स्कूल के परिसर में आकर स्कूल के सामानों को तोड़फोड़ किया जाता है.
मिडिल स्कूल का अतिरिक्त कक्षा एवं प्राथमिक पाठशाला में अतिरिक्त कक्ष लड़के और लड़कियों की शौचालय की व्यवस्था अलग-अलग किया जाए. फर्नीचर की व्यवस्था भी जरुरत है और पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत के लिए भी अवगत कराया गया है. इस मौके पर स्कूल समिति के सदस्य प्रदीप सरकार, ग्रामीण जन में सुवेंदु चटर्जी, कन्हाई लाल विश्वास, शंकर राय, जनक दास, उप सरपंच रविंद्र नगर प्रकाश मंडल समीर सिकदर मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB