डैम में मिला अज्ञात शव, SDRF ने निकाला बाहर, एक महीने में तीसरी घटना से इलाके में चिंता का माहौल, मृतक की पहचान का प्रयास व जांच में जुटी पुलिस
Unidentified body found in dam; SDRF retrieves it. Third such incident in a month sparks concern in the area; police are investigating and attempting to identify the deceased.
रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की खबर मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को पानी से बाहर निकाला.
मिली जानकारी के मुताबिक शव छोटा बेरला नदी की तरफ से बहकर बेंद्री डैम तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि शव डैम तक किन हालत में पहुंचा. इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद उरला पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही मृतक की मौत की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में बेंद्री डैम से जुड़ी यह तीसरी घटना है. लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही मृतक की पहचान और मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



