बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर धावा, हथियारबंद लुटेरों ने मचाई दहशत, एक गिरफ्तार, दो फरार, तलाश जारी, शहर की सीमा सील

Unafraid criminals raided a jewelry store in broad daylight, armed robbers created panic, one arrested, two absconding, search continues, city limits sealed.

बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर धावा, हथियारबंद लुटेरों ने मचाई दहशत, एक गिरफ्तार, दो फरार, तलाश जारी, शहर की सीमा सील

सुकमा : सुकमा जिला मुख्यालय के व्यस्त मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गा ज्वेलरी शॉप में  एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. हथियारबंद लुटेरों ने दुकान में घुसकर पहले दुकानदार और कर्मचारियों को डराया–धमकाया. फिर लाखों के जेवर समेटकर फरार होने की कोशिश की. अचानक हुई इस वारदात से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक लूट के दौरान दुकान में मौजूद लोगों से बदमाशों ने मारपीट की कोशिश भी की. लेकिन  नागरिकों की सतर्कता बहादुरी के चलते और  भागते समय एक आरोपी को मौके पर ही लोगो ने पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. जबकि दो अन्य साथी वारदात के बाद से फरार हैं.
वारदात की खबर मिलते ही सुकमा पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. पूरे जिले की सीमा को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है. साथ ही आरोपियों की तलाश में अलग-अलग पुलिस टीमों को रवाना किया गया है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. ताकि लुटेरों को जल्द दबोचा जा सके.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार लुटेरों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा किया जाएगा. इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t