दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने मोटर साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत, हेलमेट न पहनने से गई जान
Tragic road accident: A speeding pickup hit a motorcyclist, killing the young man on the spot. He died due to not wearing a helmet.
बिलासपुर : बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटकू अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
मिली जानकारी के मुताबिक चोरभट्ठी खुर्द का रहने वाला 25 साल के ओम प्रकाश केंवट, जो नंद कुमार केंवट का बेटा था. सुबह करीब 6:30 बजे अपनी स्पेलेण्डर बाइक नम्बर CG10 BT 0644 से ट्रैक्टर चलाने के लिए नौरोती कापा जा रहा था. तभी करीब 6:45 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने लापरवाहीपूर्वक सामने से उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओम प्रकाश को सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की जानकारी मृतक के ट्रैक्टर मालिक शिव कुमार यादव ने उसके परिवार को दी. जिसके बाद पिता नंद कुमार मौके पर पहुंचे और बेटे को मृत हालत में देखकर पुलिस को खबर दी.
कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. और आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक यदि युवक ने हेलमेट पहना होता तो संभव है उसकी जान बच सकती थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



