रेलवे ट्रैक किनारे लूट की वारदातों का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, 7 मोबाइल बरामद

Railway track robbery incidents uncovered, police arrested 4 accused and sent them behind bars, 7 mobile phones recovered.

रेलवे ट्रैक किनारे लूट की वारदातों का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, 7 मोबाइल बरामद

बिलासपुर : बिलासपुर जिले की तोरवा पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल की कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर 2025 को पश्चिम बंगाल निवासी मेहंदी हसन बिलासपुर से रायपुर जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रहा था. स्टेशन आउटर के पास ट्रेन धीमी होने पर कुछ युवकों ने उसके हाथ पर डंडा मारा. जिससे मोबाइल गिर गया और आरोपी उसे लेकर फरार हो गए. इस दौरान प्रार्थी ट्रेन से कूदकर मोबाइल पकड़ने का प्रयास करते हुए घायल हो गया. वारदात की रिपोर्ट पर तोरवा थाने में जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई. जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल करते हुए बताया कि वे अक्सर इसी तरीके से ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाते थे.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रवीण कुमार यादव, अखिलेश दास, अंकुश ललपुरे और निकेश यादव हैं. इनके पास से लूटा गया मोबाइल और पहले यात्रियों से छीने गए छह मोबाइल फोन जब्त किए गए. पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t