दर्दनाक रेल हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त 80 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक की गई जान, पल भर में परिवार में शादी का जश्न गहरे मातम में बदला
Tragic Train Accident: 80-Year-Old Retired Teacher Loses Life While Crossing Railway Tracks; Wedding Celebrations Turn into Deep Mourning in an Instant.
कांकेर/भानुप्रतापपुर : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसरा हुआ है. यह हादसा भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रिटायर्ड शिक्षक हीरामणि साहू उम्र 80 साल मंगलवार सुबह करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान भानुप्रतापपुर से रायपुर की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
परिजनों के मुताबिक परिवार में एक हफ्ता पहले ही में शादी समारोह संपन्न हुआ था और घर में खुशियों का माहौल था. लेकिन सुबह हुई इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.
इस हादसे की खबर मिलने के बाद भानुप्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



