अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, हालत नाजुक, इधर माजदा को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की गई जान

Three people died tragically after being hit by an unknown vehicle, two were injured, their condition is critical, while a Hiva collided with a Mazda, killing the driver.

अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, हालत नाजुक, इधर माजदा को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की गई जान

अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, हालत नाजुक

रायपुर : तिल्दा नेवरा इलाके में शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. मृतकों में घनाराम यदु उम्र 35 साल, लक्ष्मीनारायण उर्फ भकला उम्र 39 साल और देवेंद्र उम्र 24 साल शामिल हैं. सभी मृतक ग्राम भूमिया थाना तिल्दा नेवरा के निवासी हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे या सड़क पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दुर्घटना स्थल का मुआयना किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल लोगों में ओमप्रकाश उम्र 26 साल निवासी ग्राम भूमिया और अश्वनी साहू उम्र 43 साल निवासी ग्राम बिटकुली थाना सुहेला जिला बलौदा बाजार शामिल हैं. दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक वाहन की तेज रफ्तार और सड़क की खतरनाक हालत हादसे की असल वजह हो सकती है. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को खबर किया.
स्थानीय लोग सड़क पर अधिक सतर्कता और यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं. पुलिस ने भी चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे ने इलाके में शोक और डर का माहौल बना दिया है. प्रशासन और पुलिस टीम अब इस हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

माजदा को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की गई जान

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरे माजदा वाहन को सामने से आ रहे हाइवा ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में माजदा चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
यह हादसा सुबह करीब चार बजे बईहामुड़ा गांव स्थित सन स्टील प्लांट के गेस्ट हाउस के सामने हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. माजदा का चालक मनोज मिंज उम्र 30 साल निवासी जमनीपाली दर्री, वाहन के केबिन में फंस गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
माजदा में आगे बैठे निर्मल मिंज, जोसेफ सोरेंग और वालटन एक्का को गंभीर चोटें आईं. घायलों को घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया.
वहीं वाहन के पीछे सवार रोशन खाखा, सुमिंज मिंज, अनिकेत खाखा समेत अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं. जिनका इलाज घरघोड़ा अस्पताल में जारी है.
बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में सवार लोग 27 जनवरी को कोरबा से बारात लेकर झारखंड के सिमडेगा गए थे. शादी संपन्न होने के बाद दहेज का सामान लेकर 10 से ज्यादा लोग उसी वाहन से वापस लौट रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. और सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल में लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जप्त कर लिया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB