डूबने से तीन की मौत, एनीकेट में डूबे दो नाबालिगों का मिला शव, इधर महानदी में मिली लापता मासूम की लाश, पसरा मातम

Three died due to drowning, bodies of two minors drowned in Anikit were found, on the other hand the body of a missing innocent was found in Mahanadi, mourning spread

डूबने से तीन की मौत, एनीकेट में डूबे दो नाबालिगों का मिला शव, इधर महानदी में मिली लापता मासूम की लाश, पसरा मातम

अभनपुर/सूरजपुर : प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में पानी में डूबने से 3 लोगों की मौत की घटनाएं सामने आई है. सूरजपुर जिले में एनीकेट में नहाने गए दो नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई. दोनों के शव को एक दिन बाद कड़ी मशक्कत के बाद डीडीआरएफ की टीम ने बरामद किया. दोनों किशोर बुधवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नैयनपुर स्थित मोहरा एनीकेट पहुंचे थे. जहां गहरे पानी में चले जाने से यह दर्दनाक हादसा हो गया. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. वहीं रायपुर जिले के नवापारा नगर में लापता एक छह साल के बालक का शव महानदी से बरामद किया गया. दोनों ही घटनाओं ने इलाके में शोक की लहर है.
पहली घटना रायपुर जिले के नवापारा नगर की है. जहां छह साल के बालक प्रेयस साहू की लाश महानदी से बरामद की गई. प्रेयस पिता टीकम साहू गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था और दोपहर तक वापस नहीं लौटा. जब काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की.
इसी दौरान किसी ने खबर दी कि एक साइकिल नदी किनारे लावारिस हालत में पड़ी है. परिजन मौके पर पहुंचे और साइकिल की पहचान की. फिर फौरन पुलिस को खबर दी गई. स्थानीय पुलिस व मोहल्लेवालों की मदद से सर्च अभियान चलाया. जिसके कुछ देर बाद मासूम का शव नदी से बरामद किया गया. शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.
पुलिस ने पंचनामा और प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी. बालक की असमय मौत से नगर में शोक की लहर है. परिजन गहरे सदमे में हैं.
एनीकेट में डूबने से दो की मौत
सूरजपुर जिले के एनीकेट में डूबने वाले किशोरों की पहचान सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 12 के भट्ठापारा निवासी अविनाश देवांगन पिता सुशील उर्फ बबलू देवांगन उम्र 15 साल और भानु निषाद पिता कन्हैया निषाद उम्र 15 साल के रुप में हुई है. 
हादसे के बाद साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया. जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई. शाम होते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया. लेकिन अंधेरा होने की वजह से तलाश रोकनी पड़ी. इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया. और कई घंटे की मेहनत के बाद टीम ने दोनों बच्चों के शव एनीकेट से बाहर निकाला गया. दोनों नाबालिगों के शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और इलाके में मातम पसर गया.
बताया जा रहा है कि मोहरा एनीकेट में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. पिछले साल भी एक बच्चे की डूबने से मौत हुई थी. इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के कोई स्थायी इंतजाम किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB