जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान किसान ने रजिस्ट्रार कार्यालय में आत्महत्या का किया प्रयास, वीडियो आया सामने, मचा हड़कंप
A farmer upset over non-registration of land attempted suicide in the registrar's office, video surfaced, uproar ensued
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय स्थित उपपंजीयन कार्यालय में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान ने खुदकुशी की कोशिश की. किसान ने अपनी पैतृक जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान होकर कार्यालय के भीतर ही कीटनाशक पीने की कोशिश की. हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने फौरन किसान के हाथ से कीटनाशक की बोतल छीन ली. जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस दौरान जहर उसकी आंख में चला गया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. किसान को फौरन इलाज के लिए गुंडरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक किसान रामकुमार साहू पिछले एक साल से अपनी पैतृक जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए कोशिश कर रहा था. किसान का आरोप है कि रजिस्ट्री उसकी बहन के आधार कार्ड में नाम की त्रुटि के कारण अटकी हुई है. उन्होंने बताया कि वह इस त्रुटि को सुधारने के लिए कई सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट चुके हैं. लेकिन समाधान नहीं हुआ. जिससे मानसिक तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया.
वहीं उपपंजीयक शशिकान्ता का कहना है कि किसान सिर्फ एक कागज लेकर आया था और जब उसे रजिस्ट्री संबंधी प्रक्रिया समझाई गई तो उसने अचानक ऐसा कदम उठाया. उपपंजीयक ने यह भी आरोप लगाया कि किसान शासन के नियमों के खिलाफ काम करवाने की कोशिश कर रहा था. जिसकी शिकायत संबंधित थाने व उच्च अधिकारियों से कर दी गई है.
फिलहाल गुंडरदेही थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें किसान को कीटनाशक की बोतल पकड़े हुए देखा जा सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



