24 घण्टे फंसे रहे चोर: चोरी के इरादे से केबल तार लेकर सुरंग में घुसे, सुरक्षाकर्मी ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले, 6 आरोपी गिरफ्तार

Thieves trapped for 24 hours: entered the tunnel with cable wire with the intention of theft, security personnel caught them and handed them over to the police, 6 accused arrested

24 घण्टे फंसे रहे चोर: चोरी के इरादे से केबल तार लेकर सुरंग में घुसे, सुरक्षाकर्मी ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले, 6 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल कुम्दा सहक्षेत्र स्थित अंडरग्राउंड माइंस में केबल चोरी करते हुए छह आरोपी पकड़े गए. चोरी की भनक लगने पर सुरक्षा कर्मियों ने बाहर निकलने के रास्ते को बंद कर दिया. जिसके बाद सभी आरोपी करीब 24 घंटे तक सुरंग के अंदर ही फंसे रहे. बताया जा रहा है कि इस दौरान चोरों ने सुरक्षा अधिकारी पर हमला करने की भी कोशिश की.
दरअसल, सुरक्षा अधिकारी को खबर मिली कि अंडरग्राउंड कोयले की माइंस के अंदर कुछ लोग चोरी करने की इरादे से घुसे हुए हैं. जिसके बाद सिक्योरिटी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर माइंस के अंदर जाने वाले रास्ते को जाली लगाकर बंद कर दिया. सुरक्षा अधिकारी और त्रिपुरा राइफल के जवानों ने चोरों का ढूंढना शुरु किया. जिन्हें देखते ही चोर भागने लगे. लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया.
चोरों ने भागने निकलने की कोशिश में सरक्षा अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया. हालांकि सुरक्षा अधिकारी बाल बाल बचे. इसके बाद सभी चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपियों के पास से हथियार और लाखों रुपए मूल्य का केबल तार बरामद किया गया. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t