नहर किनारे गाय के बछड़े का मिला कटा हुआ सिर, इलाके में फैली सनसनी, नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल, उचित कार्यवाही करने की मांग
The severed head of a calf was found on the bank of a canal, causing widespread outrage in the area, and anger among villagers demanding appropriate action.
बिलासपुर : बिलासपुर जिला में सीपत क्षेत्र के ग्राम ठरकपुर में गुरुवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब सोंठी कैमाडीह मोड़ नहर के पास एक बछड़े का सिर्फ सिर (शरीर का ऊपरी हिस्सा) मिला. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश का माहौल बन गया और बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जुट गए.
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने नहर किनारे बछड़े का कटा हुआ सिर देखा. जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही थाना प्रभारी राजेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
ग्रामीणों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए इसे गंभीर और संवेदनशील मामला बताया. उन्होंने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की. कहा कि यह केवल एक पशु के साथ क्रूरता नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास भी हो सकता है. उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद मिले अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
इस दौरान जिला सहमंत्री रिंकु शर्मा, प्रखंड संयोजक दीपक वैष्णव, सहसंयोजक अंशु सोनवानी, सहमंत्री लोकेश साहू, मिथलेश श्रीवास, राहुल साहू, ओंकार यादव, लक्ष्मण पटेल, चैनु पटेल, रामकुमार चंद्रकर, मोनु पटेल, प्रियांशु कश्यप, प्रीतम जाट, शिवराम पटेल सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



