CGBSE Result उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन शुरू, 14 मई तक छात्र कर सकेंगे अप्लाई, CGPSC मेंस एग्जाम का बदला शेड्यूल
CGBSE Result: Applications for re-checking of answer sheets open; students can apply until May 14; CGPSC Mains exam schedule changed
CGBSE Result उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन शुरू, 14 मई तक छात्र कर सकेंगे अप्लाई
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 29 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर (CGBSE 10th result) हाईस्कूल और (CGBSE 12th result) हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. अब छात्रों को पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की कॉपी हासिल करने का मौका मिलेगा.
छात्र 15 दिनों के भीतर पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखरी तारीख 14 मई 2026 है. छात्र निर्धारित आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित केंद्रों पर शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं.
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन की सुविधा
छात्रों को www.cgbse.nic.in वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा, वे जिला, तहसील और विकासखंड स्तर के केंद्रों पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा उपलब्ध होगी.
समय सीमा का पालन करें, आखरी तारीख़ के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. मंडल ने छात्रों से अपील की है कि वे समयसीमा का पालन करें। 14 मई के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
CGPSC मेंस एग्जाम का बदला शेड्यूल
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की नई समय-सारिणी जारी कर दी है. पहले यह परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को प्रस्तावित थी. लेकिन अब आयोग ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव करते हुए इसे 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को आयोजित करने का फैसला लिया है. राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 प्रदेश के पांच जिला मुख्यालयों अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित की जाएगी.
ऐसे रहेगा परीक्षा का पूरा शेड्यूल
6 जून 2026 (शनिवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक — पेपर-I (भाषा)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक — पेपर-II (निबंध)
7 जून 2026 (रविवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक — पेपर-III (सामान्य अध्ययन-I) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक — पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-II)
8 जून 2026 (सोमवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक — पेपर-V (सामान्य अध्ययन-III) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक — पेपर-VI (सामान्य अध्ययन-IV)
9 जून 2026 (मंगलवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक — पेपर-VII (सामान्य अध्ययन-V)
परीक्षा प्रवेश पत्र कब जारी होंगे?
आयोग के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. किसी भी अभ्यर्थी को अलग से SMS या डाक के जरिए प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा. उम्मीदवारों को खुद वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



