गणतंत्र दिवस पर उल्टा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं- सही लगाया गया तिरंगा, किसी ने बाद में शरारत किया, पुलिस से शिकायत
The national flag was hoisted upside down on Republic Day. Anganwadi workers said the tricolor was hoisted correctly, but someone later played a prank. They filed a police complaint.
महासमुंद : महासमुंद जिले में पिथौरा विकासखंड के ग्राम बगारदरहा के मालीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगाए जाने का मामला सामने आया है, जिसका फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ध्वज उल्टा लगाया गया है. तिरंगे का निर्धारित क्रम ऊपर केसरिया, बीच में सफेद तथा नीचे हरा नहीं रखा गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊपर हरा, बीच में सफेद और नीचे केसरिया है. जो नियमों के खिलाफ है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता का कहना है कि उन्होंने तिरंगा झंडा नियम का पालन करते हुए सही लगाया था. लेकिन घर आने के बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी मिली कि केंद्र में लगाया गया झंडा उल्टा है.
इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता ने गांव में पंच के बेटे को वहां भेजकर उसे देखने के लिए कहा कि जहां झंडा उल्टा दिखाई दे रहा था. इसके बाद झंडा को सीधा करने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता ने इसकी शिकायत पुलिस से कर मामले की जांच करने को कहा है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता का कहना है कि वह पिछले 16 साल से आंगनबाड़ी का काम कर रही है. और उन्हें झंडा लगाने के बारे में पूरी जानकारी है. उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच उनके द्वारा झंडा फहराया गया था. जहां उन्होंने फोटो भी खिंचवाया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने घर आ गई. करीब दोपहर 12 बजे उन्हें जानकारी मिली की झंडा उल्टा है.
उन्होंने बताया कि झंडा उल्टा कैसे हो गया उनको इस बात कि कोई जानकारी नहीं है. असामाजिक तत्त्व या किसी ने दुर्भावना वश ऐसा काम किया है. जिसकी शिकायत उन्होंने सांकरा थाने में की है. अब इस मामले में जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर किसके द्वारा ऐसा कृत्य किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



